BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता जितनी मेहनत आंकड़े जुटाने में लगा रहे है, सत्ता में रहने के दौरान उपयोगिता सिद्ध करते तो तस्वीर अलग होती-कांग्रेस

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
भाजपा नेता जितनी मेहनत आंकड़े जुटाने में लगा रहे है, सत्ता में रहने के दौरान उपयोगिता सिद्ध करते तो तस्वीर अलग होती-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा विधायक अनंत ओझा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेता आज जितनी मेहनत आंकड़ा जुटाने में लगा रहे है, उतनी मेहनत यदि सत्ता में रहने के दौरान अपनी उपयोगिता सिद्ध करने की कोशिश में रहते, तो राज्य की आज यह दुदर्शा नहीं हुई होती रहती. भाजपा शासनकाल में हर क्षेत्र में झारखंड देश के अन्य राज्यों में पिछड़ गया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सिंचाई परियोजना और किसान हित की बात करने वाले भाजपा विधायक अनंत ओझा और पुष्पा मंडल को पहले यह बताना चाहिए कि पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में पलामू प्रमंडल में मंडल डैम की आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी थी, उसकी क्या प्रगति हुई. भाजपा शासनकाल में झारखंड ही पूरे देश की जनता ने यह देखा है कि अरबों रूपये की लागत से बने डैम को चूहों ने कुतर लिया.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा विधायक अनंत ओझा आज किसानों की समस्याओं की बात कर रहे है, लेकिन पूरे देश के किसान किस सरकार की पूंजीवादी परस्त नीतियों की वजह से क्यों सड़क पर उतरे है, यह उन्हें नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए रघुवर दास सरकार में 900 करोड़ रूपये किसानों के बीच बांटे गये, उस योजना का लाभ भी सभी किसानों को नहीं मिला, लेकिन गठबंधन सरकार ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों का 2000 करोड़ रूपये माफ करने का काम किया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा नेताओं ने अपने 17वर्षाें के शासनकाल में झारखंड के खजाने को सिर्फ लूटने का काम किया, पिछली सरकार में भी लगभग हर विभाग में घोटाले हुए, अब जांच के बाद पिछली सरकार के कारनामे सामने आ रहे है. घोटाले में खुद को फंसते देख कर भाजपा नेता आम जनता का ध्यान भटकाने में जुटे हैं.

नगर आयुक्त ने   गांधी मैदान ,मटवारी स्थित दुकानों का निरीक्षण किया हजारीबाग.नगर आयुक्त द्वारा गांधी मैदान, मटवारी स्थित  निगम की दुकानों का निरक्षण किया गया. निरक्षण में पाया गया कि कई दुकानदारो विशेषकर होटल,साईकिल रेपरिरिंग दुकान ,कपड़ा दुकान इत्यादि के द्वारा बाहरी परिसर का अतिक्रमण कर दुकाने आगे बढ़ा के लगाई गई थी .ज्यादातर दुकानदारो ने डस्टबिन नही रखा था तथा सभी होटलो में कचड़ा प्रबंधन तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था नही पायी गई.नगर आयुक्त ने तत्काल ऐसे दुकानदारो पर आर्थिक दंड लगाने का नगर प्रबंधक श्री रोहित डेविड गुड़िया को आदेश दिया. वहां उचित सफाई नही पाए जाने पर नगर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा वहाँ नियमित रूप से सफाई करवाने का नगर प्रबंधक श्री प्रभात कुमार को आदेश   दिया गया. नगर आयुक्त ने कचड़ा निष्पादन सही नही पाए जाने,डस्टबिन नही रहने तथा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो  पर आर्थिक दण्ड लगाने का आदेश दिया .नगर आयुक्त द्वारा दुकानदारो को सख्ती से आदेश दिया कि दुबारा से अतिक्रमण करने पर तथा कचड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था नही पाए जाने पर निगम नगरपालिका अधिनियम की धारा तथा एकरनामे का उलंघन के तहत उनकी दुकानों का एकरारनामा रद्द करते हुए अन्य को देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी..बाहर ठेले,गुमटी तथा खोमचे इत्यादि तथा पार्किंग क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर व्यस्थित करने का आदेश दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मतदाता सूची में सुधार की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी किए जाएंगे सम्मानित

Next Post

कदाचार मुक्त वातावरण में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का होगा आयोजनः उपायुक्त

Next Post
कदाचार मुक्त वातावरण में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का होगा आयोजनः उपायुक्त

कदाचार मुक्त वातावरण में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का होगा आयोजनः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d