BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेताओं का आचरण नक्सलियों व आतंकवादियों की तरह रहा-कांग्रेस

by bnnbharat.com
January 5, 2021
in समाचार
एक-एक कर नवरत्न कंपनियों को बेचने वाले बीजेपी नेताओं को विकास की बातें करनी शोभा नहीं देती-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि भाजपा नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के कल का व्यवहार और आचरण गुरिल्ला वार की तरह रहा जो पूरी तरह से अफराध की संज्ञा में आता है जो लोकतंत्र के लिए सर्वथा अनुचित है. जिस तरह से कल शाम एक साजिश के तहत भाजपा नेताओं -कार्यकर्त्ताओं ने गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया, उससे यह साबित हो गया है,भाजपा नेताओं का नैतिक पतन हो चुका है और अपराधिकरण भी.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि लाठी-डंडे और रड से लैस होकर मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले लोग भाजपा, विश्व हिन्दूपरिषद और बजरंग दल के लोग ही थे. विधि व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले बाबूलाल मरांडी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या भाजपा अपनी पूरी  पार्टी का अपराधिकरण करना चाहती हैऔर कल की घटना के लिए सीधे तौर पर भाजपा ही जिम्मेवार है. इस घटना में लिप्त लोगों को चिह्नित कर कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए.यह भी स्पष्ट हो चुका है कि पूरे घटनाक्रम में भाजपा की अन्तरलिप्तता थी.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि यदि इसी तरह पीएम के काफिले पर कोई हमला करता, तो भाजपा नेताओं की क्या प्रतिक्रिया होती. लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. राज्य के पुलिस महानिदेशक एमवी राव के दिशा-निर्देश पर घटना में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है और जल्द ही पूरी साजिश का उदभेदन हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राज्य में विधि व्यवस्था को बिगड़ाने और सांद्रायिक सौहार्द को भंग करने वाले को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. जबकि हत्या, दुष्कर्म और अन्य जन्घय मामलों का भी लगातार उद्भेदन हो रहा है,ओरमांझी मामले में भी जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले में जिस तरह से लोगों को बरगला कर घटना को अंजाम दिया, इस मामले में उकासने वाले और इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को चिह्नित कर कोठरतम कार्रवाई होनी चाहिए.बाबूलाल मरांडी जी का पूरा बयान घोर निराशाजनक है,बाबूलाल जी बतायें कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने वालों के ऊपर क्या कारवाई होनी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य में बढ़ते अनियंत्रित दुष्कर्म की घटनाओं पर प्रदेश भाजपा गंभीर

Next Post

कांग्रेस सदस्यता अभियान को अब गति दी जाएगी-रामेश्वर उरांव

Next Post
रामेश्वर उरांव कल जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर खूंटी जाएंगे

कांग्रेस सदस्यता अभियान को अब गति दी जाएगी-रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d