बोकारो: भारतीय जनता पार्टी के नेता मथन प्रमाणिक का शव बुधवार सुबह भंडरो स्थित काजू वन में मिला है. शव एक पेड़ से लटका हुआ था. पास में ही मृतक की बाइक खड़ी थी. शव की स्थिति को देखते हुए लोग परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हत्या के बाद शव को पेड़ पर टांग आत्महत्या का रूप दिया गया है. पुलिस आत्महत्या के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है.

