BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता घड़ियाली आंसू न बहाये,सारी समस्याओं की जननी रघुवर सरकार-कांग्रेस

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
भाजपा फिर से विघटन की राजनीति में लगी : कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि आज विभिन्न विभागों में नौकरी को लेकर जितने भी संगठन आंदोलनरत है, उनसभी के जड़ में पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार की गलत नीति है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने शनिवार को रांची के बिरसा चौक में धरना प्रदर्शन में बैठक 14वें वित्त आयोग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात पर पलटवार करते हुए कहा कि युवाओं की यह दयनीय हालत कर देने वाले भाजपा नेता आज उनकी मुश्किलों पर राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे है और घड़ियाली आंसू बहा रहे है, जबकि हकीकत यह है कि इन सारी समस्याओं की जननी भाजपा नेता ही है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि वर्ष 2016-17 और उससे पहले विभिन्न विभागों में नियुक्ति के नाम पर युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया है, यदि सारी नियुक्तियां नियम-कानून के मुताबिक होती,तो सारे मामले उसी समय सुलझ जाते थे, परंतु रघुवर दास सरकार का मकसद युवाओं को नौकरी नहीं देना था, बल्कि राज्य के खजाने का लूटपाट करना था, इसी कारण कई मेगा इवेंट कराये गये, कभी 1.38लाख एक साथ नौकरी देने के नाम पर लोगों को ठगा गया, तो कभी मोमेंटम झारखंड के नाम पर देश-दुनिया को छलने का काम किया गया.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि जब भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दो करोड़ नौकरी तथा खजाने में 15 लाख रुपये जमा करने की बात को जुमला बताकर अपने वायदे से मुकर जा रहे थे, उनकी पार्टी के नेता भी स्वभाविक रूप से उनके पदचिह्नहों पर लोगों को मुर्ख बनाने का काम करेंगे ही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेशनल प्रतिभावान सम्मान समारोह की मेजबानी अगले वर्ष झारखंड में हो-आलोक दूबे

Next Post

इन राज्यों में बारिश की संभावना, बर्फबारी और शीतलहर से बढ़ेगी ठंड

Next Post
इन राज्यों में बारिश की संभावना, बर्फबारी और शीतलहर से बढ़ेगी ठंड

इन राज्यों में बारिश की संभावना, बर्फबारी और शीतलहर से बढ़ेगी ठंड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d