BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता बिना कोई मौका गंवाये लाश पर राजनीति करने पहुंच जाते हैं-कांग्रेस

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग का  हुआ पुनर्गठन

कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग का  हुआ पुनर्गठन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि कोई घटना घटती नहीं है, कि भाजपा नेता बिना कोई मौका गंवाये लाश पर राजनीति करने मौके पर पहुंच जाते है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना, महिलाओं के साथ ज्यादती, दुष्कर्म या हत्या सभ्य समाज के लिए कलंक है. राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयासरतशील है. किसी भी तरह की घटना हो पर अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी होती है, साक्ष्य एकत्रित करने और अदालत के माध्यम से आरोपियों को सजा दिलाने की कोशिश होती है. उन्होंने कहा कि गुमला में भी 5 लोगों की नृशंस हत्या हुई, पुलिस ने घटना के सामने आते ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन भाजपा नेता अपनी राजनीति से चूकना नहीं चाहते, यही कारण है कि जिस परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म हो जाती है, वहां भी भाजपा नेता आंसू बहाने पहुंच जाते है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार या अभी जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां घटना होने के बाद आरोपी को बचाने या जांच की दिशा को दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश की जाती है, लेकिन झारखंड में अब ऐसा नहीं होता, किसी भी दोषियों को बख्शा नहीं जाता.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पिछले 14 महीने के हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में भाजपा नेता महिला की हत्या या दुष्कर्म मामले में कोई एक उदाहरण बता दें, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई. इसके बावजूद सत्ता हाथ से निकलने के बाद भाजपा नेता भीड़ को ढाल बनाकर मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने से भी नहीं चुकते.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bau का एंट्रेस टेस्ट 28 को

Next Post

28 फरवरी से 1 मार्च तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द

Next Post
रेलवे ने ‘अम्फान’ के कारण रद्द की कई ट्रेनें

28 फरवरी से 1 मार्च तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d