हजारीबाग: सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड और कटकमसांडी प्रखंड के 18 पंचायतों के लिए 18 कमल दूतों को भाजपा सदर बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, सदर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, कटकमसांडी भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, सदर विधानसभा क्षेत्र के कमल दूत प्रभारी महेंद्र राम बिहारी, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्व मुखिया नारायण साव, बीरेंद्र कुमार बीरू, संतोष गुप्ता, मोहन रजक, मुकेश सरैयार, रोहित कुशवाहा, शिवपाल यादव, दीपक यादव, सुनील प्रसाद, महेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार साहू सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से सभी 18 कमल दूतों को हाईटेक प्रचार सामग्री से लैस साइकिल देकर लक्ष्मी सिनेप्लेक्स परिसर से सदर और कटकमसांडी के विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया. यह सभी कमल दूत अपने-अपने पंचायतों के बूथ स्तर पर पंहुचकर वादों-इरादों और नारों के साथ सरकार की योजनाओं को घर- घर और जन- जन तक पंहुचायेंगे. आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जीत हासिल करने के लिए यह कमल दूत निश्चित रूप से मिल का पत्थर साबित होंगे.
कमल दूतों की साइकिल को भी विशेष रूप से डिजाइन कर बनाया गया है. जिसमें साइकिल में ही ऑडियो सिस्टम लगा हुआ है, जिसके जरिए यह सरकार की योजनाओं को जनता के बीच प्रचारित कर पाएंगे. उसके अतिरिक्त साइकिल के कैरियर के स्थान पर डिजाइन कार एक बॉक्स बनाया गया है, जिसमें प्रचार सामग्री रखी जा सकेगी. साईकिल के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी और रघुवर दास का फोटोयुक्त नारे के साथ हार्डिंग भी लगा है, जो किसी को भी अपनी और तुरंत आकर्षित करेगा.

