BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता राज्यपाल से मिले, प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
भाजपा नेता राज्यपाल से मिले, प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेष भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज रांची स्थित राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. राज्यपाल को सौंपे गये ज्ञापन में राज्य सरकार द्वारा भाजपा जनप्रतिनिधियों पर प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने और पार्टी सांसद निशिकांत दूबे को गैर कानूनी तरीके से परेशान नहीं किये जाने की मांग की गयी है. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा और विधायक विरंची नारायण शामिल थे. भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद बताया कि गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दूबे को जमीन रजिस्ट्री प्रकरण में राजनीतिक साजिश के तहत परेशान किया जा रहा है.

नेता द्वय ने कहा कि गोड्डा के लोकप्रिय सांसद निशिकांत दुबे जी को जमीन रजिस्ट्री प्रकरण में राजनीतिक साजिश के तहत अनैतिक और गैर कानूनी तरीके से परेशान किया जा रहा. कहा कि देवघर थाना में एफआईआर दर्ज कराने वाला व्यक्ति विष्णुकांत झा स्वयम आपराधिक चरित्र का व्यक्ति है जिसपर कई मुकदमे दर्ज है.यह पूर्व में भाजपा का कार्यकर्ता भी रहा है जिसे उसके आपराधिक चरित्र के कारण ही पार्टी से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि निशिकांत दूबे पर लगाये गए आरोप बेबुनियाद हैं. दूबे संबंधित जमीन संपत्ति के न तो क्रेता हैं और न विक्रेता. जमीन उनकी पत्नी अनामिका गौतम के नाम पर रजिस्ट्री हुई है.

विक्रेता ने आवश्यकतावश होशो हवाश में अपनी जमीन का विक्रय किया है.क्रेता ने कानूनी प्रवधानों के तहत सरकारी स्टाम्प शुल्क का भुगतान किया है. अतः किसी प्रकार से राज्य सरकार को कोई आर्थिक नुकसान नही हुआ है.ऐसेमें सांसद निशिकांत दुबे पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें परेशान करना एक गहरी साजिश है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पद और पावर का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दूबे जनता के बीच काफी लोकप्रिय है. विकास कार्यों को लगातार धरातल पर उतारने में वे सतत प्रयत्नशील रहते है.साथ ही वे राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों एवम कार्यों के वे प्रखर विरोध भी करते हैं. नेता द्वय ने राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोंडा थाना और सदर थाना प्रभारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव

Next Post

हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई

Next Post
हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई

हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d