रांची: भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के मौके पर भाजपा नेताओं ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और रांची सांसद संजय सेठ समेत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

