BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता गैर जिम्मेदाराना राजनीति से बाज आये-कांग्रेस

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने सरहुल और रामनवमी जैसे पर्व को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही गैर जिम्मेदाराना राजनीति पर क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि एक ओर केंद्र सरकार की ओर से आज भी सभी राज्यों के मुख्य सचिव को यह स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया गया है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पर्व-त्योहार के दौरान भीड़ एकत्रित नहीं होने दिया जाए, वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का शोभायात्रा को लेकर बचकाना बयान आ रहा है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अभी कोरोना संक्रमण के कारण सामाजिक दूरी का पालन करने और एहतियात बरतने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने नेता के निर्देशों की अनदेखी कर ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है. उन्होंने कहा कि पहले भाजपा नेता ही केंद्र सरकार से यह तय करा लें, कि संक्रमणकाल में कौन पर्व धूमधाम से मनाना है और कौन त्योहार सादगी से माननी है.

प्रदेश कांग्र्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री एक साल से देश की जनता से कभी थाली, तो कभी ताली बजवाने का काम कर रहे है, इसके बावजूद स्थिति नियंत्रित नहीं हो पा रही है, वहीं जब झारखंड सरकार इस पर अंकुश लगाने को लेकर पूरी तरह से गंभीर है, तो वे इसमें भी बाधा डाल कर अड़चन उत्पन्न करना चाहते है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा नेता हर वक्त चुनावी मोड में रहते है, जहां मतदान हो रहा होता है, वहां उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा नजर नहीं आता है और चुनाव खत्म होने के साथ ही वे सभी फिर से अगले चुनाव में जुट जाते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूचना का अधिकार और पत्रकारिता ने एक दूसरे को पूरक के रूप में अंगीकार कर लिया हैः उपायुक्त

Next Post

कंग्रेस भवन में रामरतन राम को दी गयी श्रद्धांजलि

Next Post
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस

कंग्रेस भवन में रामरतन राम को दी गयी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d