BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में बीजेपी नेता के परिवार पर गोली और चाकू से हमला

by bnnbharat.com
October 7, 2019
in समाचार
महाराष्ट्र में बीजेपी नेता के परिवार पर गोली और चाकू से हमला
Share on FacebookShare on Twitter

जलगांव जिले के भुसावल में बीजेपी नगरसेवक के परिवार पर अज्ञात लोगों ने गोली और चाकू से हमला कर दिया. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार हमलावर रविवार रात बीजेपी नगरसेवक रवींद्र खरात उर्फ हम्पी के घर आए. तब खरात समता नगर परिसर में अपने घर के बाहर बैठे थे. दो अपराधी ने पहले खरात पर गोली चलाई. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए. गोलीबारी की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू राव खरात बाहर आए. हमलावरों ने उनपर भी गोली चला दी. जिसके बाद हमलावरों ने चाकू से गला काट दिया मौत हो गई.

हमलावरों ने बाद में रवींद्र खरात के दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर के अलावा उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला किया. इस दौरान हाथापाई हुई और अपराधी फरार हो गए. इस वारदात में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई. इस घटना में मृतक रविंद्र की पत्नी भी घायल है. इस वारदात के बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं भुसावल शहर के समता नगर में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.

पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमलावरों के पास देसी पिस्तौल और चाकू था. वे रवींद्र खरात के घर में घुसे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद

Next Post

शिल्पा शेट्टी ने नवरात्र के आखिरी दिन कन्याओं को अपने हाथों से खिलाया खाना

Next Post
शिल्पा शेट्टी ने नवरात्र के आखिरी दिन कन्याओं को अपने हाथों से खिलाया खाना

शिल्पा शेट्टी ने नवरात्र के आखिरी दिन कन्याओं को अपने हाथों से खिलाया खाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d