BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता के बेटे की कार पलटने से मौत

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in Uncategorized
भाजपा नेता के बेटे की कार पलटने से मौत

भाजपा नेता के बेटे की कार पलटने से मौत

Share on FacebookShare on Twitter

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक और बुरी खबर सामने आई है. सोमवार शाम को जहां सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी तो वहीं अब रतिया से भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव ग्रोहा का बेटा व पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई. गांव चंदोकलां के पास गाड़ी के सामने बेसहारा पशु आ गया और गाड़ी पलट गई. इस दौरान उसकी मौत हो गई.

बता दें कि रतिया निवासी 30 वर्षीय प्रहलाद सिंह पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था. उसके पिता रतिया से भाजपा के वरिष्ठ नेता है. प्रहलाद सिंह दो दिनों से रतिया आया हुआ था. उसका नानका रतिया क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सौत्र में है. सोमवार शाम 5 बजे वह अपनी गाड़ी लेकर गांव मोहम्मदपुर सौत्र पहुंच गया. वहां पर रिश्तेदारों से मिलकर देर रात 10 बजे गांव से चल पड़ा.

जब प्रहलाद सिंह की गाड़ी गांव चंदोकलां के पास पहुंची तो सामने एक बेसहारा पशु आ गया. कार की रफ्तार अधिक होने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और खेतों में जाकर गाड़ी पलट गई. आसपास के लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया. अस्पताल में पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन देर रात को ही अस्पताल पहुंच गए. मृतक शादीशुदा था. वहीं बेटे की मौत खबर सुन घर में मातम पसर गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा

Next Post

ऑनलाइन सत्यापन के बाद ही महाविद्यालय ‘ई-प्रवेश पोर्टल’ से सम्बद्ध हो सकेंगे

Next Post
ऑनलाइन सत्यापन के बाद ही महाविद्यालय ‘ई-प्रवेश पोर्टल’ से सम्बद्ध हो सकेंगे

ऑनलाइन सत्यापन के बाद ही महाविद्यालय 'ई-प्रवेश पोर्टल' से सम्बद्ध हो सकेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d