BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी: बीजेपी नेता के बेटे की हत्या, डीएम ने मृतक के भाई को कॉलर पकड़कर खींचा

by bnnbharat.com
November 13, 2019
in समाचार
यूपी: बीजेपी नेता के बेटे की हत्या, डीएम ने मृतक के भाई को कॉलर पकड़कर खींचा
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के अमेठी में जिला मुख्यालय गौरीगंज से एसपी ऑफिस से महज कुछ दूरी पर बीजेपी नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर मौके से फरार हो गया. घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॅाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा. परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकार नारेबाजी की. दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है. जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

अमेठी जिले के डीएम चर्चा में

अमेठी जिले के डीएम प्रशांत कुमार एक बार फिर विवादों की वजह से चर्चा में आ गए है. दरअसल बीजेपी नेता के बेटे की हत्या के बाद पोस्टमार्टम के दौरान आक्रोशित भीड़ को समझाने की बजाए अमेठी के डीएम प्रशांत कुमार अपना आपा खो बैठे. उन्होंने मृतक के चचेरे भाई सुनील सिंह पीसीएस अधिकारी को कॉलर पकड़कर खींचा. इस दौरान डीएम की यह करतूत कैमरे में कैद हो गयी. जिसका वहां पर मौजूद लोगों ने कड़ा विरोध किया. जिसके बाद वह लोगों को हिदायत देते दिखे. वहीं वीडियों में डीएम मृतक के परिजनों को सहानभूति देने के बजाए भड़काते हुए दिख रहे है.

बता दें कि यह घटना अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरखाना मार्ग पर स्थित बिशुनदासपुर की है. जहां कस्बे में ही रहने वाले अर्पित और चंद्रशेखर के बीच एक पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी. दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख पास में ही मौजूद बीजेपी नेता शिवनायक सिंह का बेटा सोनू बीच-बचाव करने पहुंचा. इस पर चंद्रशेखर ने सोनू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सी-विजिल एप्प और व्यय को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

अनोखी पहल: दिव्यांग मतदाता, नए मतदाताओं एवं अन्य सभी मतदाता को फूल देकर मतदान के लिये जागरूक किया गया

Next Post
अनोखी पहल:  दिव्यांग मतदाता, नए मतदाताओं एवं अन्य सभी मतदाता को फूल देकर  मतदान के लिये जागरूक किया गया

अनोखी पहल: दिव्यांग मतदाता, नए मतदाताओं एवं अन्य सभी मतदाता को फूल देकर मतदान के लिये जागरूक किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d