BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेताओं को झूठ की बुनियाद पर झूठी कहानी गढ़ने की आदत: कांग्रेस

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
भाजपा नेत्री व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह ने कांग्रेस का थामा दामन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा विधायक अमर कुमारी बाउरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि झूठ की बुनियाद पर झूठी कहानी गढ़ने वाले नेताओं को पिछली सरकार के कारनामों को याद करना चाहिए.

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आरएसएस की पाठशाला में पढ़कर निकले लोगों को अपनी तरह ही सब झूठे और फरेब नजर आते है. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर उंगली उठाने वाले नेताओं को पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्षों तक के कार्यकाल में भूख से हुई मौत, किसानों के आत्महत्या की घटनाओं और एसटी-एससी पर हुई अत्याचार की घटनाओं का आकड़ा निकाल कर देखना चाहिए.

ठंड में कंबल बांटने की मांग करने वाले अमर बाउरी को यह बताया चाहिए कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कितने लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. राज्य सरकार पिछले शासन में हुए कंबल घोटाले की भी जांच करा रही है. जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी.

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के निरंतर मॉनिटरिंग के कारण लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण काल में भी सभी जरुरतमंद और गरीब परिवारों को अनाज मिला और संकट के समय भोजन के लिए जगह-जगह किचन की व्यवस्था की गयी. उन लोगों को भी राशन मिला, जिनका कोई राशन कार्ड नहीं था.

वहीं अब राज्य सरकार ने झारखंड राज्य खाद्य योजना के तहत 15 लाख लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का काम शुरू किया गया, यह पूरी तरह से राज्य सरकार के खर्च पर शुरू किया गया है. जबकि पिछली सरकार में इन परिवारों को दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया गया.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि राज्य सरकार ने न सिर्फ हर परिवार को अनाज और भोजन उपलब्ध कराने का काम किया, बल्कि संकट के समय घर वापस लौटे लाखों परिवारों को मनरेगा और ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें गांव में ही रोजगार भी उपलब्ध कराने का काम किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छत से गिरी 40 वर्षीय महिला, मौत

Next Post

26/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी गिरफ्तार

Next Post
26/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी गिरफ्तार

26/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d