BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक-एक कर नवरत्न कंपनियों को बेचने वाले बीजेपी नेताओं को विकास की बातें करनी शोभा नहीं देती-कांग्रेस

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
एक-एक कर नवरत्न कंपनियों को बेचने वाले बीजेपी नेताओं को विकास की बातें करनी शोभा नहीं देती-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि देश की नवरत्न कंपनियों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों को एक एक कर बेचने वाले नेताओं को विकास की बातें शोभा नहीं देती हैं.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा झूठ और जुमलेबाजी की राजनीति करने वाले राज्य के सांसदों से यह पूछा जाना चाहिए कि क्या एक भी गोद लिए हुए गांव विकसित हुए हैं, याद करें वह दिन जब 2015 में प्रधानमंत्री जी ने देश के सांसदों से एक गांव गोद लेकर उसे विकसित करने का टास्क दिया था,क्या झारखंड के एक भी गांव विकसित हुए जवाब है नहीं. शहर के बीचोबीच जिस तरह से बड़ा तालाब के सुंदरीकरण और रात्रि बाजार का ढ़िंढ़ोरा पीटा गया था क्या वह टाय टाय फिश नहीं हुआ जवाब है हां, देश की नदियों के साथ-साथ राजधानी के बीचो बीच क्या हरमू नदी आज तक साफ हो पाई जवाब है,कोरोना काल में महंगाई चरम पर है,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 10 रुपये प्रति बैरल होने के बावजूद देश की जनता को इसका लाभ मिला जवाब है नहीं, क्या झारखंड के सांसदों ने कोरोना काल में गरीबों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए किसी प्रकार की कोई सहायता की जवाब है नहीं,अब भी वक्त है 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से झारखंड की जनता को सहायता पहुंचाने का काम करें या फिर घोषणा करें कि यह भी एक जुमला ही था.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि गठबंधन की सरकार घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक वह हर काम करेगी जो राज्य के विकास को रेखांकित करेगा, झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डॉ रामेश्वर उरांव ने घोषणा किया है कि 2021 रोजगार सृजन के वर्ष होंगे प्रधानमंत्री जी की तरह नहीं जिन्होंने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था,जुमलेबाजी की राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति का साथ दे भाजपा के नेता.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा 17 वर्षों तक शासन करने वाली भाजपा की सरकार को छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के विकास की राजनीति को समझना चाहिए, उनके नफरत की राजनीति ने आज देश को संकट में डाल दिया है,राज्य की जनता गठबंधन की सरकार के साथ खड़ी है जिसका परिणाम बेरमो और दुमका में इन्हें मिल चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिलादोन में वन धन विकास केंद्र का उद्घाटन

Next Post

दस महीने बाद कोर्ट पर उतरेंगी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू

Next Post
दस महीने बाद कोर्ट पर उतरेंगी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू

दस महीने बाद कोर्ट पर उतरेंगी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d