BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा विधायकों का सदन में हंगामा ,कार्यवाही बाधित

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in Uncategorized
भाजपा विधायकों का सदन में हंगामा ,कार्यवाही बाधित

भाजपा विधायकों का सदन में हंगामा ,कार्यवाही बाधित

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे कार्यदिवस मंगलवार को भी भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर सदन में जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण सभा की कार्यवाही को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा एक बार 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी. वहीं विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी और शोरगुल के बीच ही वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने अपना पूरा बजट भाषण पढ़ा.

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे आसन ग्रहण करते ही भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने राजधानी रांची के मोरहाबादी में एक व्यक्ति की हत्या का मामला उठाया. जिसके बाद भाजपा के सभी सदस्य आसन के निकट जाकर नारेबाजी करने लगे. भाजपा विधायकों के हंगामे के कारण सभा की कार्यवाही 13 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी और अपने अध्यक्षीय कार्यालय में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक के बाद सभा की कार्यवाही जब दुबारा शुरू हुई, तो भाजपा विधायक फिर से नारेबाजी करते हुए आसन के निकट आ गए. आसन के निकट धरना पर बैठे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया.

वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव विपक्षी विधायकों के नारेबाजी के बीच ही बजट भाषण पढ़ते रहे, जिसके बाद भाजपा ने बहिष्कार करते हुए सभी विधायक सदन से बाहर निकल गए. इससे पहले सदन की कार्रवाही में भाग लेने से पहले भाजपा के कुछ विधायक हाथों पर तख्तियां लेकर सदन के मुख्य द्वारा में बैठ कर विरोध प्रदर्शन किए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

’20 की तुलना में वित्त वर्ष ’21 स्टील उद्योग के लिए एक बेहतर वर्ष होगा: एन. चंद्रशेखरन

Next Post

बजट में सरकार का विजन स्पष्ट रूप से दिखा, वायदा पूरा करने की ओर बढ़ाया कदम: कांग्रेस

Next Post
बजट में सरकार का विजन स्पष्ट रूप से दिखा, वायदा पूरा करने की ओर बढ़ाया कदम: कांग्रेस

बजट में सरकार का विजन स्पष्ट रूप से दिखा, वायदा पूरा करने की ओर बढ़ाया कदम: कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d