BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा CAA के कारण हार रही दिल्ली चुनाव: पाक मंत्री

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in समाचार
भाजपा CAA के कारण हार रही दिल्ली चुनाव: पाक मंत्री

भाजपा CAA के कारण हार रही दिल्ली चुनाव: पाकमंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

कराची: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए नए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के कारण उनकी पार्टी भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के खतरे का सामना कर रही है. फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में कुरैशी ने यह बात कही.

उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

उन्होंने कहा, “जहां तक दिल्ली चुनाव की बात है, जहां नतीजे कल (मंगलवार को) घोषित होने वाले हैं, वहां लग रहा है कि भाजपा भारी मुश्किल में है और उस पर एक बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है.”

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी प्रचार को दुनिया का समर्थन नहीं मिलने के संदर्भ में कुरैशी ने कहा कि ‘बहुत से देशों को लगता है कि भारत एक बहुत बड़ा बाजार है, इसीलिए वे अपने आर्थिक हितों के खिलाफ नहीं जाते हैं. सभी बातें नैतिकता और सत्य की करते हैं, लेकिन काम सभी अपने आर्थिक हितों की सुरक्षा के हिसाब से करते हैं.’

कुरैशी ने साथ ही कहा कि ‘कश्मीर मामले में भारत के भेदभावपूर्ण कानून के कारण वे देश भी भारत के साथ संबंधों की समीक्षा कर रहे हैं जिनसे भारत के संबंध गहरे हैं.’

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से भारत की विकास दर आधी रह गई है. कुरैशी ने पाकिस्तान का पुराना राग अलापते हुए कहा, “हमें चिंता है कि भारत अपनी आर्थिक स्थिति से ध्यान हटाने के लिए कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन कर सकता है.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेतरहाट में प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर का हुआ आगाज

Next Post

संक्रमणशील बीमारियों से बचाव हेतु सफाई अभियान को दिखायी गयी हरी झंडी

Next Post
संक्रमणशील बीमारियों से बचाव हेतु सफाई अभियान को दिखायी गयी हरी झंडी

संक्रमणशील बीमारियों से बचाव हेतु सफाई अभियान को दिखायी गयी हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d