BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP ने किए संगठनात्मक बदलाव, केंद्रीय कमेटी में रघुवर, अन्नपूर्णा और समीर

by bnnbharat.com
September 26, 2020
in समाचार
BJP ने किए संगठनात्मक बदलाव, केंद्रीय कमेटी में रघुवर, अन्नपूर्णा और समीर
Share on FacebookShare on Twitter
  • भाजपा की केंद्रीय कमिटी में रघुवर, अन्नपूर्णा और समीर
  • राम माधव को महासचिव पद से हटाया
  • तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान

रांची: भाजपा की केंद्रीय कमिटी की आज घोषणा कर दी गई. अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई कमिटी में झारखंड से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. वहीं भाजपा के राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है.

बताते चले कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं. बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव करते हुए नए चेहरों को भी मौका दिया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है. बिहार चुनाव से पहले पार्टी में बदलाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का ऐलान किया है. राधा मोहन सिंह, मुकुल राय, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती भेन शियाल, डी के अरुणा, एम चूबा आव, अब्दुल्ला कुट्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा है, ‘नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि वे भारत के लोगों की निस्वार्थ भाव से और समर्पण के साथ सेवा कर हमारी पार्टी की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे. गरीबों को सशक्त बनाने के लिए वे कड़ी मेहनत करेंगे.

इसके अलावा बीजेपी की नई टीम में राम माधव, मुरलीधर राव और अनिल जैन को महासचिव के पद से हटा दिया गया है. वहीं दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सीटी रवि और तरुण चुग को नया महासचिव चुना गया है. इसके अलावा सरोज पांडेय को भी महासचिव के पद से हटाया गया है.

तेजस्वी सूर्या को नई जिम्मेदारी

इसके अलावा तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का प्रमुख बनाया गया है. वहीं ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण, अल्पसंख्य मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्धीकी, लाल सिंह आर्य एससी मोर्चा के प्रमुख और समीर ओरां को एसीटी मोर्चा के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वहीं बीजेपी ने 23 प्रवक्ता बनाए हैं. नए प्रवक्ताओं में राजीव चंद्रशेखर, संजू वर्मा, इकबाल सिंह लालपुरा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अपराजिता सारंगी, हिना गवित, गुरुप्रकाश, एम किकोन, नुपुर शर्मा, राजू बिष्ट और के के शर्मा शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Corona Update: कोरोना के मिले 1457 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 177355

Next Post

रेल सुरक्षा बल के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Next Post
रेल सुरक्षा बल के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रेल सुरक्षा बल के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d