BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी ने देश को श्मशान बना दिया, बंगाल में ऐसा नहीं होने दूंगी: ममता

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
आप भारत के पीएम हैं या पाकिस्तान के एंबेसडर: ममता बनर्जी
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में सभी पार्टियों के नेताओं का एक-दूसरे आरोप प्रत्यारोप जारी है. अब सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता से अपील की है कि वे भाजपा को बाहर का दरवाजा दिखाएं. ममता ने यह भी कहा कि बीजेपी ने इस देश को श्मशान बना दिया है मगर उनकी पार्टी टीएमसी बंगाल में ऐसा नहीं होने देगी.

हिंदुस्तान के मुताबिक, बर्दवान में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने पार्टी के उन पूर्व सदस्यों पर भी निशाना साधा जिन्होंने अब भाजपा की सदस्यता ले ली है. ममता ने इन बागियों के लिए कहा कि बुरे लोगों ने पार्टी छोड़ दी है.

ममता ने कहा, ‘कुछ कुख्यात गाय, अपने गलत कामों को छिपाने का प्रयास कर रही हैं. अच्छा है कि वे चले गए…बुरे लोगों ने पार्टी छोड़ दी. मुझे लगता है पार्टी छोड़ने वाले लोगों ने पार्टी में रहकर भी टीएमसी का भला नहीं सोचा, इसलिए उनका पार्टी में रहना जरूरी नहीं.’

ममता ने आगे कहा कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने वाले टीएमसी सदस्यों की तुलना उन बुरे बच्चों से की जो अपनी बीमार मां को जरूरत के समय छोड़ देते हैं. ममता ने कहा, ‘एक मां अपने बच्चे को खिलाती है, पालती है और जब मां बीमार पड़ती है या फिर उसे कोई और जरूरत होती है, तब ये बच्चे उसे धोखा देते हैं और भाग जाते हैं. ये बच्चे बुरे बच्चे होते हैं, ये अच्छे बच्चे नहीं हो सकते.’

ममता ने बंगाल की जनता से भाजपा को दरवाजा दिखाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस देश को श्मशान में बदल दिया है. वह बंगाल में भी यही करना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. आने वाले दिनों में ‘मां, माटी, मानुष’ विजयी रूप से सामने आएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, CM नीतीश आज जाएंगे दिल्ली

Next Post

BJP नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, शिकायत दर्ज

Next Post
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

BJP नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, शिकायत दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d