रांची: भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न मंडलों में पौधारोपण अभियान चलाया गया.
जिसके तहत विभिन्न मंडलों में आम, जामुन, गीलोय, शीशम, तुलसी, आंवला का पौधा लगाया गया. जिसमें मुख्य रुप से कार्यालय मंत्री कुसुम देवी, शांति देवी, नीलम देवी, संतोषी देवी, सरस्वती कुमारी, दौलति देवी, रानी शर्मा सहित कई कार्यकर्त्ता बहनें उपस्थित हुई.
वहीं अनिता वर्मा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखना बहुत ही आवश्यक है. वृक्ष लगाना बहुत ही पुण्य का काम है. आज की पीढ़ी को इसे भली भांति समझना होगा.
उन्होंने कहा कि आज वृक्ष उजड़ते जा रहे हैं और जंगल वीरान होते जा रहे हैं, अगर अब भी हम ना समझे तो इसका खामियाजा हम सबको भुगतना पड़ सकता है. साथ ही लगाये गये पेड़ों का देख रेख करना भी सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है.

