रांची. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेसनेता “हुड्डा“ द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अपने ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ घृणित व्यवहार किया गय़ा ,जिसमें काँग्रेस नेता “हुड्डा“ खुद ट्रेक्टर पर बैठ कर अपने ही महिला कार्यकर्ताओं से टैक्टर को खीचवा रहें हैं यह महिलाओं का अपमान करते रहें हैं , और इनके नेता हँसी ठिठोली करते रहें , ऐसे में हम भाजपा महिला मोर्चा कैसे चुप रह सकते हैं,महिलाओं के इस घृणित अपमान पर भाजपा महिला मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करते हुए आज जिला स्कूल मैदान में एकजुट होकर काँग्रेस मुख्यालय (रांची विश्वविद्यालय ) सामने विरोध प्रदर्शन किया .
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कूजूर ने कहा ये कैसा न्याय है एक तरफ़ काँग्रेस नेता महिलाओं के सम्मान की बात करते है और अपने ही कार्यकर्ताओं से वो भी महिला कार्यकर्ता से टैक्टर खिंचवाते है और काँग्रेस नेता “हुड्डा“ खुद टैक्टर पर बैठकर, ये महिलाओं के अपमान की परकाष्ठा है कांग्रेस नेता “हुड्डा“ इतना नीचे गिर सकते है ये किसी ने नही सोचा.
विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर की अध्यक्ष अनिता वर्मा ने कहा की काँग्रेस नेता महिलाओं का हमेशा अपमान करते हैं और इनके नेता महिलाओं के सम्मान की कसमें खाते फिरते हैं कांग्रेस का ये दोहरा चरित्र कितना वीभत्स है ये दुनिया जान चुकी हैं हम भाजपा महिला मोर्चा की बहनें सदैव महिलाओं के सम्मान के लिये खड़े रहेंगे.ये महिलाओं का अपमान करेंगे हम इनके नेताओं का चरित्र , भरे बजार उजागर करेंगे.
विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह ,मंजुलता दुबे ,पुनीता राय ,लक्ष्मी कुमारी , महानगर उपाध्यक्ष ललिता ओझा महानगर महिला मोर्चा महामंत्री दिव्या साहु ,महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ,कोषाध्यक्ष नेहा शर्मा ,सह सोशल मीडिया प्रभारी बबीता कुमारी ,कार्यालय मंत्री कुसुम देवी डोरन्डा मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता मौदे ,बरीयातु मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा नाग ,चुटिया मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु सिंह ,संजू देवी ,चुटिया मण्डल मंत्री नीलम देवी ,ललिता महतो ,बबली देवी ममता देवी ,सहित सैकड़ों महिलाएँ उपस्थित हुई

