रांची:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में राजभवन के सामने राज्य में महिलाओं पर निरन्तर बढ़ते अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं के विरुद्ध धरना दिया गया . इस धरने में सांसद संजय सेठ धरने को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का नारा देते हैं ,राज्य के मुखिया हेमन्त को प्रधानमंत्री से सीखना चाहिये . वहीं विधायक सी० पी० सिंह ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार के चरमराती कानून व्यवस्था और उनके कार्य शैली पर निशाना साधते हुये विफलताओ को बताया .मेयर आशा लकड़ा ने कहा राज्य के मुखिया कान खोल कर सुन ले ये जो सड़को पर महिलायें उतर रहीं हैं ये महिला मात्र नहीं भारत की नारी हैं और आपसे जवाब चहतीं है कि आप मौन क्यूँ हैं . धरने को सम्बोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने राज्य के मुखिया हेमन्त सोरेन को चुनौती देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री सुन लीजिये अगर निरन्तर दुष्कर्म की घटनाओं पर अविलम्ब कार्यवाई नहीं किया गया तो आप मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं हैं आप नैतिकता के नाते इस्तीफा दे दें . जिसमें मुख्य रूप से राँची उप महापौर संजीव विजयवर्गीय , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव , भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ,कांके पूर्व विधायक जीतू चरण राम ,खिजरी के पूर्व विधायक राम कुमार पाहन , भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी आरती सिंह ,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर , शोभा यादव राँची महानगर की अध्यक्ष अनिता बर्मा जी , मंजूलता दुबे, बबिता बर्मा ,अंजली लकड़ा बिना मिश्रा,सुचिता सिंह,अनिता गाड़ी , कुमुद झा ,नेहा शर्मा ,सिमा सिंह,नीलम देवी,रेणु देवी,समेत सैकडों महिलायें उपस्थित थीं .

