BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुकन्या योजना से जरूरतमंद, गरीब और अनाथ बच्चियों को जोड़ने का काम कर रही भाजपा महिला मोर्चा: आरती कुजूर

by bnnbharat.com
September 30, 2020
in समाचार
सुकन्या योजना से जरूरतमंद, गरीब और अनाथ बच्चियों को जोड़ने का काम कर रही भाजपा महिला मोर्चा: आरती कुजूर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे भारतवर्ष में सुकन्या समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जरूरतमंद गरीब, दिव्यांग एवं अनाथ बच्चियां जो इस योजना के लाभ से वंचित है. उन जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने का एक अभियान चलाया गया है.

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पूरे देश में यह अभियान चला रखा है ताकि जरूरतमंद बच्चों को केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान से जोड़ा जा सके. इसी के तहत झारखंड में भी इस अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों को सुकन्या समृद्धि योजना में जोड़ने का काम किया जा रहा है और यह अभियान 10 अक्टूबर तक चलेगा और इसके तहत इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर और प्रदेश प्रभारी आरती सिंह ने एक टीम गठित किया है.

इस टीम के तहत पूरे झारखंड प्रदेश में इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है. इसके तहत सुकन्या समृद्धि अभियान के इस टीम में  प्रदेश संयोजक  रेणु तिर्की,  सह संयोजक रंजीता सिंह,  दुमका प्रमंडल की  प्रभारी शीला हमरोम  एवं सोनी हेमरोम,  पलामू प्रमंडल की प्रभारी रूपा सिंह एवं कल्याणी पांडे, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रभारी अर्चना सिंह,  दक्षिणी छोटानागपुर की प्रभारी रेनू तिर्की, कोल्हान प्रमंडल की प्रभारी गीता बालमुचु एवं  राजपति देवी को मनोनीत किया गया है.

ये सभी प्रमंडल के प्रभारी अपने-अपने प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में जिलाध्यक्ष के सहयोग से जरूरतमंद बच्चियों का खाता खोलने का काम करेंगे ताकि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत इन्हे योजना से जोड़ा जा सके. साथ ही साथ समाज के सक्षम लोगों से इन बच्चियों को मदद करने के लिए आग्रह भी किया जाएगा ताकि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत समाज भी इन बच्चों को सहयोग कर सकें और यह सहयोग किसी भी व्यक्ति से नगद नहीं बल्कि ऑनलाइन पेमेंट के आधार पर आग्रह किया जाएगा ताकि वे अपने बैंक अकाउंट से सीधे उस जरूरतमंद बच्ची के अकाउंट में अपना सहयोग राशि ट्रांसफर कर सके और समाज को सशक्त करने आत्मनिर्भर करने में अपना योगदान दे सके

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इटकी में PLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार

Next Post

19086 फिट ऊंची रूद्रगैरा की चोटी पर भारत का झंडा फहरायेंगे: नीतीश सिंह

Next Post
19086 फिट ऊंची रूद्रगैरा की चोटी पर भारत का झंडा फहरायेंगे: नीतीश सिंह

19086 फिट ऊंची रूद्रगैरा की चोटी पर भारत का झंडा फहरायेंगे: नीतीश सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d