चतरा: इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के कोनी पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय कोनी में 20 जनवरी से मध्याह्न भोजन बंद को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह एवं बीईओ अरविंद प्रसाद के पहल पर मंगलवार को विधिवत प्रारंभ करवाया गया.
पूर्व अध्यक्ष व जमीन दाता महरु यादव द्वारा विद्यालय स्टोर रूम का चाबी विद्यालय में नहीं देने से 8 दिन से मध्याह्न भोजन बाधित था.
मंगलवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष एवं बीईओ ने ग्रामीणों की बैठक बुलाकर पूर्व अध्यक्ष महरू यादव से स्टोर रूम व किचन का चाबी वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस अंसारी को दिलवाया. मोहम्मद यूनुस को चाबी मिलते ही मध्याह्न भोजन बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया. स्टोर एवं किचन में रखे सामग्रियों का भौतिक सत्यापन कर बीईओ न वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस अंसारी को सौंपा और कहा की आज से ही विद्यालय में मेनू के आधार पर एमडीएम का संचालन करवाएं.
बीईओ ने अध्यक्ष महरू यादव को विद्यालय के शिक्षकों एवं एसएमसी के सदस्यों से सम्मान देने की बात भी कही. ग्रामीण दीपक कुमार चंद्रवंशी ने पूर्व अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक छोटू राम पर कार्य में अनियमितता का आरोप भी लगाया, जिसपर बीईओ ने जांच टीम गठित कर बीपीओ, लेखपाल एवं सीआरपी को सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा.
इस मौके पर सीआरपी पंकज कुमार सिंह, रामाधार राम ब्रह्मदेव यादव, दीपक चंद्रवंशी, मोहम्मद रवानी, अंसारी संगीता देवी, चंदन कुमार, रामप्रवेश राम, आशीष कुमार, महेंद्र यादव, द्वारिका रजक, विदेशी रजक समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

