BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा महानगर मंडल अध्यक्षों ने बांटी खाद्यान्न सामग्री

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
भाजपा महानगर मंडल अध्यक्षों ने बांटी खाद्यान्न सामग्री

भाजपा महानगर मंडल अध्यक्षों ने बांटी खाद्यान्न सामग्री

Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय

लखनऊ: बुधवार को भाजपा नेता एवं इलाहाबाद सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा महानगर के मंडल अध्यक्षों को गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्यान्न सामग्री बांटा.

सांसद प्रोफेसर जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आदेशित किया गया कि दिहाड़ी मजदूरों श्रमिकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत तकलीफ नहीं होनी चाहिए. प्रो० जोशी ने कहा इलाहाबाद की सांसद होने के नाते इस बात का अत्यंत गर्व है कि जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के प्रत्येक मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने विगत ढाई तीन महीनों से खुद को खतरे में डालकर आम नागरिकों की बहुत मदद की है.

कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री मास्क ,सैनिटाइजर, साबुन, आम लोगों को घर घर जाकर दिया है तथा कोरोना से बचाव के तमाम तरीके बताते हुए जो मदद किया है वह अपने आप में एक मिसाल है. प्रोफेसर जोशी ने कहा कि आज इसी क्रम में मैंने पूर्व की भांति इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के महानगर के मंडल अध्यक्षों को खाद्यान्न सामग्री दिया है.

जिसमें गरीब परिवार के लिए आटा ,दाल, चावल ,चीनी, चाय पत्ती ,सैनिटाइजर, साबुन एवं मास्क तथा बच्चों के लिए पॉपकॉर्न बिस्कुट आदि है.  प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रत्येक विधानसभा में दस दस हजार मास्क वितरण कराया है. मोदी सरकार तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए इस महामारी की लड़ाई को हम सब मिलकर लड़ेंगे . जैसा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम कोरोना की लड़ाई में देश के साथ हैं और कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा.

प्रोफेसर जोशी ने बताया कि 5 मई से लगातार लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच महौल गर्म था. लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि बगैर गोली चले भारत के 20 जवान शहीद हो जाएंगे. इस हिंसा में चीन को कितना नुकसान हुआ है फिलहाल उसने यह छिपाकर रखा है. 15 जून को भी सब ठीक ही था, लेकिन शाम को अचानक चीनी सैनिकों ने भारतीय ऑफिसर और उनके दो जवानों पर हमला बोल दिया. देखते-देखते दोनों तरफ से करीब 700 सैनिक वहां जमा हो गए थे. लद्दाख में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच जो कुछ हुआ वह किसी छोटे युद्ध  से कम नहीं था. भले इस लड़ाई में गोली-बम नहीं चले लेकिन फिर भी दोनों देशों ने अपने सैनिक गंवा दिए. झगड़े की शुरुआत चीन की तरफ से तब हुई जब बातचीत के बाद उसे पीछे हटाया जा रहा था. हाथ, डंडे, पत्थर की यह लड़ाई इतनी भीषण थी कि कई सैनिक घाटी से ही नीचे भी गिर गए.

पहले मीटिंग फिर झड़प, पत्थर-रॉड से हमला किया

सोमवार सुबह ब्रिगेड कमांडर लेवल के साथ लोकल कमांडर लेवल की मीटिंग हुई. कमांडिंग अफसर (कर्नल) ने चीन के लोकल कमांडर से बात की. शाम को भारतीय सेना के ऑफिसर टीम के साथ गलवान वैली में पीपी-14 पहुंचे जहां से चीनी सैनिकों को पीछे हटना था. ऐसा बातचीत में तय हुआ था. तब वहां 10-12 चीनी सैनिक थे. अचानक बहुत से सैनिक आए. भारतीय ऑफिसर और उनके दो जवानों पर पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया. भारतीय सैनिक चौंक गए और इसका जवाब दिया गया. भारी संख्या में भारतीय सैनिक भी उस पॉइंट पर पहुंचे और आधी रात तक हिंसक झड़प चलती रही. सांसद ने बताया भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी इस देश की एक एक इंच जमीन के लिए विरोधी देशों से लड़ेंगे और मुंह तोड़ जवाब देंगे. प्रोफ़ेसर जोशी ने दिवंगत सैनिकों को नमन करते हुए उन सभी को उनके जज्बे को सलाम किया.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर के यशस्वी अध्यक्ष गणेश केसरवानी साथ में चौक मंडल के अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा कीडगंज मंडल के अध्यक्ष मनोज मिश्रा मुट्ठीगंज मंडल के अध्यक्ष किशोरी लाल जयसवाल नैनी मंडल के अध्यक्ष दिलीप केसरवानी मीरापुर के मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह तथा सांसद के जनसंपर्क प्रभारी संत प्रसाद पांडेय, मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला महानगर के उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी,मनु कक्कड़, उषा रानी, विजय बहादुर सिंह, मानस शर्मा, उमेश तिवारी,राकेश जयसवाल आदि उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TikTok समेत 50 चीनी मोबाइल ऐप्स हो सकते हैं बंद

Next Post

राज्यसभा चुनाव: दावों की हकीकत कल आयेगी सामने

Next Post
राज्यसभा चुनाव: दावों की हकीकत कल आयेगी सामने

राज्यसभा चुनाव: दावों की हकीकत कल आयेगी सामने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d