रांची: रांची के विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि हाल के दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आये हैं, वे लोग भी covid जांच करा लें. उन्होंने कहा है कि वे भी अपने स्तर से लोगों की सूची बनाकर जिला प्रशासन को सौंप देंगे.
मथुरा महतो का तीसरा रिपोर्ट भी पॉजिटिव
झामुमो विधायक मथुरा महतो की तीसरी बार जांच करायी गई. उनकी तीसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. महतो टीएमएच में भर्ती हैं.

