दरभंगा: दरभंगा के जाले से बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है. दरभंगा सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है.
सिविल सर्जन ने बताया कि जाले विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा और उनके ड्राइवर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद दोनों को दरभंगा से पटना एम्स रेफर कर दिया गया है.
बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग विधायक के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में लग गई है.
यह पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर बीजेपी विधायक और उनके ड्राइवर ने किन किन लोगों से मुलाकात की है.

