रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी के परिहार विधानसभा की भाजपा की महिला विधायक कोरोना पॉजिटिव हो गई है. यही नहीं उनके पति और पूर्व विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. परिवार के कुल सात लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.
भाजपा की विधायक गायत्री देवी परिहार से विधायक हैं. गायत्री देवी के पति भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं वह पूर्व विधायक हैं. इसके अलावे इनके देवर और बॉडीगार्ड भी कोरोना पॉजिटिव निकले है. परिहार से पहले गायत्री देवी के पति राम नरेश यादव विधायक रह चुके हैं.
इसके बाद वह अपनी पत्नी को खड़ा कराए थे. फिलहाल प्रशासन इन सभी लोगों के संपर्क में आए लोगों की लोगों की जानकारी लेने में जुटी है.
सीतामढ़ी जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 157 हो चुकी है.इसके अलावे तीन लोगों का मौत कोरोना के कारण हो चुकी है.

