BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP से निकाले गए MLA प्रणव चैम्पियन

by bnnbharat.com
July 12, 2019
in समाचार
BJP से निकाले गए MLA प्रणव चैम्पियन
Share on FacebookShare on Twitter
उत्तराखंड के खानपुर से विधायक प्रणव चैंपियन की भारतीय जनता पार्टी से छुट्टी हो गई है. विधायक प्रणव चैंपियन का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नशे में धूत होकर बंदूक लहराते हुए डांस कर रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व से कार्रवाई की सिफारिश की थी. शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व ने प्रणव चैंपियन को पार्टी से निकाल दिया. उत्तराखंड में अपनी और अपनी पार्टी बीजेपी की किरकिरी करवा कर पार्टी से निष्कास‍ित चल रहे उत्तराखंड के सबसे विवादित विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वो किसी से मारपीट के मामले में नहीं बल्कि शराब के नशे में एक दो नहीं बल्कि 4-4 तमंचों के साथ डिस्को करते दिख रहे है.
उत्तराखंड से विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन के वायरल वीडियो की बीजेपी ने कड़ी आलोचना की थी. बीजेपी प्रचार प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि प्रणव चैम्पियन के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई है. वे तीन महीने के लिए निलंबित किए गए हैं. लेकिन जो वीडियो सामने आया है, उसकी हम निंदा करते हैं. प्रणव चैंपियन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पार्टी से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.
प्रणव सिंह चैम्पियन ने वायरल वीडियो पर कहा था कि नशे में ऐसा हो जाता है. बीजेपी विधायक ने कहा था कि गाली देने और मर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर हम क्षमा चाहते हैं. उस वक्त हम शराब पिए हुए थे, इसलिए नशे में भी ऐसा हो जाता है. बीजेपी विधायक का यह भी कहना है कि यह वीडियो एडिट किया गया है. साथ ही अपने किए पर विधायक को जरा भी अफसोस नहीं है. कुंवर सिंह ने कहा है कि मेरा डांस करना कोई जुर्म नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओटावा : वेंकूवर से सिडनी जा रही एयर कनाडा के विमान में टब्र्यूलेंस, 37 लोग घायल

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने वायरल हो रहे वीडियो को बताया गलत, कहा मेरे खिलाफ हो रहा दुष्प्रचार की रची गई साजिश

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने वायरल हो रहे वीडियो को बताया गलत, कहा मेरे खिलाफ हो रहा दुष्प्रचार की रची गई साजिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d