नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार स्वीकार कर ली है.
गौतम गंभीर का कहना है कि हम दिल्ली के नतीजों का सम्मान करते हैं और अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हैं. दिल्ली की जनता को भी बधाई. हमने खूब कोशिश की, लेकिन लगता है कि अपनी बात दिल्ली की जनता तक नहीं पहुंचा सके.

