BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी सांसद हंसराज हंस की मांग, JNU का नाम बदलकर MNU कर दो

by bnnbharat.com
August 18, 2019
in समाचार
बीजेपी सांसद हंसराज हंस की मांग, JNU का नाम बदलकर MNU कर दो
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली से बीजेपी सांसद हंसराज ने जेएनयू में एक कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर कहा कि दुआ करो सब अमन से रहे, बम न चले। हमारे बुजुर्गों ने गलतियां की है हम भुगत रहे हैं। एएनआई के मुताबिक, हंसराज हंस ने जेएनयू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं कहता हूं इसका नाम बदलकर एमएनयू कर दो, मोदी जी के नाम पर भी तो कुछ होना चाहिए। केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने नागपुर में कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 आतंकवादियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का साधन था जिसे अब समाप्त कर दिया गया। प्रसाद ने नागपुर में राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों की 17वीं अखिल भारतीय बैठक के बाद कहा कि अनुच्छेद 370 आतंकवादियों को सुरक्षा प्रदान कर रहा था जिसे समाप्त कर दिया गया। इसे हटाने का निर्णय जम्मू-कश्मीर की जनता और देश हित में लिया गया है।

अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू-कश्मीर में बाल विवाह के खिलाफ कोई कानून नहीं था, भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए कोई विधेयक नहीं था। मानव द्वारा मल सफाई की रोकथाम के लिए कोई कानून नहीं था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता के उन्नति के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपनी सुरक्षा चाक-चौबंद रखता है। यदि अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद कोई आतंकवादी कार्रवाई होती है तो माकूल जवाब दिया जायेगा। यदि पाकिस्तान किसी भी तरह की कार्रवाई करता है तो उसे बहुत कड़ा जवाब दिया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आतंकवादी हमले का सही जवाब दिया जायेगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपनी सुरक्षा काम करना चाहती हैं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल

Next Post

झारखंड सरकार शहरी गरीबों के लिए बनवायेगी 19333 आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी 39 निकायों में बनेंगे आवास

Next Post
झारखंड सरकार शहरी गरीबों के लिए बनवायेगी 19333 आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी 39 निकायों में बनेंगे आवास

झारखंड सरकार शहरी गरीबों के लिए बनवायेगी 19333 आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी 39 निकायों में बनेंगे आवास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d