BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा सांसद घायल, पार्टी ने बुलाया बंद

by bnnbharat.com
September 2, 2019
in Uncategorized
पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा सांसद घायल, पार्टी ने बुलाया बंद

BJP MP injured in police lathicharge, party called off

Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह कथित लाठीचार्ज हमले में घायल हो गए हैं. जिसे लेकर पार्टी ने आज 12 घंटे का बंद बुलाया है.  इसकी घोषणा भाजपा ने रविवार को की थी. रविवार को कुछ लोगों के समूह ने सड़क को ब्लॉक कर रखा था जिसे हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसमें भाजपा सांसद के सिर में चोट लग गई थी. रविवार को पार्टी की बंगाल ईकाई ने बताया की यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है. यह विरोध प्रदर्शन कोलकाता के श्यामबाजार क्रॉसिंग से सुबह 10.30 बजे शुरू होगा.

खून से सनी शर्ट पहने और सिर पर बंधी पट्टी में सिंह ने दावा किया कि बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने लाठी से उनके सिर पर वार किया. सांसद ने कहा कि वर्मा की अगुवाई में पुलिस वालों ने श्यामनगर में भाजपा दफ्तर पर कब्जे के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे कार्यकर्ताओं पर हमला किया. इससे पहले कथित टीएमसी समर्थकों ने सुबह श्यामनगर रेलवे स्टेशन के पास सांसद की कार में तोड़-फोड़ भी की थी.

वहीं, पुलिस अधिकारी का दावा है कि कांकिनाड़ा में दो गुटों के बीच संघर्ष में पथराव के दौरान सिंह को सिर में चोट लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस दल के मौके पर पहुंचते ही उस पर पथराव शुरू कर दिया. उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चार बार विधायक रहे अर्जुन सिंह ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए थे और आम चुनाव में भाजपा के टिकट पर बैरकपुर सीट से सांसद चुने गए.

घटना के बाद से भाटपाड़ा और कांकिनाड़ा इलाके हिंसा की चपेट में हैं. रविवार सुबह श्यानगर स्थित एक पार्टी दफ्तर पर कब्जे के मुद्दे पर दोनों दलों (भाजपा व तृणमूल कांग्रेस) के समर्थकों के बीच नए सिरे से हिंसक झड़पें हुईं. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया. पुलिस कार्रवाई में पार्टी सांसद अर्जुन सिंह के घायल होने के बाद नड्डा ने यह टिप्पणी की.

नड्डा ने एक ट्वीट में दावा किया कि अर्जुन सिंह और उनके विधायक बेटे पवन सिंह पर हमला किया गया क्योंकि तृणमूल उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा दफ्तर पर कब्जा करना चाहती थी. नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा कार्यालय पर कब्जे का प्रयास और भाजपा सांसद अर्जुन सिंह व विधायक पवन सिंह से हिंसा बेहद निंदनीय है. ऐसे गलत तरीकों को अपनाकर तृणमूल पश्चिम बंगाल में बार-बार लोकतंत्र की हत्या कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिटी बस पर पथराव करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर FIR

Next Post

गणेश चतुर्थी पर कैसे करें गजानन को खुश…

Next Post
गणेश चतुर्थी पर कैसे करें गजानन को खुश…

गणेश चतुर्थी पर कैसे करें गजानन को खुश...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d