BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा सांसद मनोज तिवारी का विपक्ष पर हमला, वोट के बदले समाज को बांटने का लगाया आरोप

by bnnbharat.com
December 4, 2019
in समाचार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी का विपक्ष पर हमला, वोट के बदले समाज को बांटने का लगाया आरोप

भाजपा सांसद मनोज तिवारी का विपक्ष पर हमला, वोट के बदले समाज को बांटने का लगाया आरोप

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चुनावी जनसभा को संबोधित करने चतरा के पत्थलगड़ा पहुंचे भाजपा सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने विपक्षी दलों पर इशारों-इशारों में राजनीति वार करते हुए कहा कि देश में करीब 50 वर्षों तक राज करने वाली पार्टियां चुनाव के दौरान हिंदू मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने का काम करती है.

पत्थलगड़ा के जनता उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों के लोग पैसे और लालच देकर जनता का विश्वास हासिल करना चाहते हैं. लेकिन यह चुनाव आम चुनाव नहीं बल्कि देश और प्रदेश के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा तय करने का चुनाव है.

भाजपा सांसद ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने प्रदेश में लागू नहीं करती, क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी हैं और उनका संबंध भाजपा से है.

मनोज तिवारी ने कहा कि जब तक देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार नहीं आएगी, तब तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं शत प्रतिशत धरातल पर नहीं उतरेंगी. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में अलग-अलग सरकार रहने से कैसी स्थिति उत्पन्न होती है यह दिल्ली को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है.

देश की राजधानी होने के बावजूद दिल्ली में पानी जहरीला हो गया है. हवा प्रदूषित है. लोग पीने के पानी और शुद्ध हवा के लिए भी तरस रहे हैं.

मनोज तिवारी ने मंच से अपने अंदाज में भोजपुरी गीत गाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का मकान और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार के साथ-साथ मुफ्त शौचालय की सुविधा भाजपा की सरकार ही दे सकती है.

गौरतलब है कि भाजपा सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी चतरा के पत्थलगड़ा में तीसरे चरण के तहत होने वाले सिमरिया विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे भाजपा प्रत्याशी किशुन दास के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, फरार

Next Post

CRPF के 12 अफसरों पर कार्रवाई, रिटायर्ड अफसरों ने इस कार्रवाई को बताया निंदनीय

Next Post
CRPF के 12 अफसरों पर कार्रवाई, रिटायर्ड अफसरों ने इस कार्रवाई को बताया निंदनीय

CRPF के 12 अफसरों पर कार्रवाई, रिटायर्ड अफसरों ने इस कार्रवाई को बताया निंदनीय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d