BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा सांसद रवि किशन ने तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले बिहार में महागठबंधन हार रहा है

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
भाजपा सांसद रवि किशन ने तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले बिहार में महागठबंधन हार रहा है
Share on FacebookShare on Twitter

नीतीश कुमार के नेतृत्व में दुबारा बनेगी एनडीए की सरकार: रवि किशन

रवि सिंह,

गोरखपुर: गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने बिहार विधानसभा में अपने चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए सोमवार को पहले ही दिन पांच विधानसभाओं रजौली,नबी नगर ,दिनारा,बक्सर और बहरामपुर में जनसभाएं की.भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सांसद भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहे.

सोमवार को सांसद रवि किशन ने नेवादा के रजौली  में पहली चुनावी सभा की .उसके बाद नबी नगर,दिनारा,बक्सर और बहरामपुर में एनडीए प्रत्याशियो के समर्थन में जनसभाएं की.

गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने लालू यादव और राबड़ी देवी के 15 साल के शासनकाल में डकैती, हत्याएं और अपहरण की घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि शाम ढलते जिंदगी थम जाती थी. लोग घरों में दुबक जाते थे. लोग वह दिन भूले नहीं हैं. रंगदारी और अपहरण उद्योग था. लाखों की रिश्वत लेकर सरकारी नौकरियां दी जाती थीं.

नीतीश के शासन काल में इन बुराइयों का खात्मा हुआ.अपराध में कमी आयी. सुशासन और सुव्यवस्था की नीव पड़ी. प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी,अमितशाह और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विकास हुआ और  निरंतर हो रहा है.कृषि,स्वास्थ्य,शिक्षा,उद्योग,रोजगार हर क्षेत्र में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है. इस विकास के क्रम को जारी रखने के लिए आप सभी लोगों से एन डी ए प्रत्यशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करता हूं.

सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार की योजनाओं को देश हित में बताते हुए उज्जवला,आयुष्मान ,आवास योजनाओ से लोगों को मिल रही राहत के बारे में भी अवगत कराया.

कृषि कानून के विरोध को लेकर भी विपक्ष पर कड़ा हमला बोला. सांसद  ने कहा कि दलालों और बिचौलियों को नुकसान हुआ, तो विपक्ष बौखला गया है रवि किशन ने कहा नीतीश कुमार पर कोई दाग नहीं है. वहीं चिराग पासवान के द्वारा नीतीश को जेल भेजने पर भड़के रवि किशन ने कहा कि किस बात को लेकर जेल भिजवाएंगे. क्या शराब बंद करने के लिए जेल भिजवाएंगे.

उन्होंने कहा कि चिराग ओछी राजनीति कर रहे हैं और उनको माफी मांगनी चाहिए. जबकि तेजस्वी के प्याज के माला को एनडीए को पहनाने पर रवि किशन ने कहा चुनाव हैं तो लोग पेड़ पर भी उल्टा लटक जायेगे. रवि किशन ने कहा कि बिहार को हुड़दंगों की सरकार नहीं चाहिए. बिहार नई ऊंचाई पर जा रहा है अब अंधकार नहीं रोशनी में जायेगे और नीतीश कुमार की ही सरकार बनेगी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमलेश पासवान ने की लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 40 हजार के पार, निफ्टी में भी बढ़त

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 40 हजार के पार, निफ्टी में भी बढ़त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d