BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार हादसे के बाद सांसद रूपा गांगुली का बेटा हिरासत में, PM मोदी को किया ट्वीट

by bnnbharat.com
August 16, 2019
in समाचार
कार हादसे के बाद सांसद रूपा गांगुली का बेटा हिरासत में, PM मोदी को किया ट्वीट
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी को हिरासत में लिया गया है। आकाश मुखर्जी को पुलिस ने हिरासत में कार दुर्घटना के बाद लिया। आकाश पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है। 21 साल के आकाश पर आईपीसी की धारा 427, धारा 279 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस हादसे के बाद रूपा गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है।

गुरुवार रात को आकाश की कार दीवार से टकरा गई। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। ये हादसा सांसद रूपा गांगुली के घर के पास ही हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की देर रात रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब की बाउंड्री वाल में आकाश की गाड़ी ने टक्कर मारी। इसके बाद दीवार का हिस्सा कार पर गिर गया।

आकाश को इस हादसे में मामूली चोट आई। कुछ देर बाद जादवपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और आकाश को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की गई और यह पता लगाने के लिए उनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा कि क्या उन्होंने शराब का सेवन करने के बाद गाड़ी चलाई थी। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान गाड़ी की स्पीड क्या थी।

इस हादसे के बाद सांसद रूपा गांगुली ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखे. कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए/कोई राजनीति न की जाए। मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोलोराडो के पूर्व गवर्नर ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का किया ऐलान

Next Post

DCP कपूर आत्महत्या मामले में आज होगी SHO की कोर्ट में पेशी

Next Post
DCP कपूर आत्महत्या मामले में आज होगी SHO की कोर्ट में पेशी

DCP कपूर आत्महत्या मामले में आज होगी SHO की कोर्ट में पेशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d