BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी सांसद संजय सेठ के पीए के खिलाफ यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
कोयला घोटाला कर कांग्रेस ने देश को 50 साल पीछे धकेला: संजय सेठ
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

रांची: झारखंड में रांची के सांसद संजय सेठ के पीए संजीव साहू के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पीए संजीव साहू को गुरुवार देर शाम को ही गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है.

मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण रांची पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची के धुर्वा इलाके की रहने वाली महिला ने रांची स्थित महिला थाने में आरोपी संजीव साहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.  पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि संजीव साहू ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और निजी जिंदगी में हर तरह का सहयोग करने की बात कहते हुए कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. पीड़िता का कहना है कि उसके विरोध करने पर भी आरोपी ने उसकी बात अनसुनी कर दी. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रातभर उससे पूछताछ करती रही. आज कोविड जांच कराकर उसे जेल भेज दिया जाएगा.

इधर, यह मामला सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर से भाजपा नेताओं का असली चेहरा सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि एक ओर बीजेपी नेता महिला उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते है, तो दूसरी तरफ उनके ही पार्टी के नेता महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते है. हाल के दिनों में रांची में बीजेपी के दो नेताओं पर ऐसे गंभीर आरोप लगे है, लेकिन अन्य दुष्कर्म के मामले में त्वरित पुलिसिया कार्रवाई की मांग करने वाले भाजपा नेताओं ने अपने मामले में चुप्पी साध ली है और अब तक आरोपियों के खिलाफ बीजेपी की ओर से कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई भी नहीं की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का बदला तरीका, नंबर के आगे लगाना होगा ‘0’

Next Post

भाजपा नेताओं का असली चेहरा एक बार फिर सामने आया: कांग्रेस

Next Post
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

भाजपा नेताओं का असली चेहरा एक बार फिर सामने आया: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d