BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल्द ही अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
जल्द ही अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले चार माह से ज्यादा का समय हो गया है. अब जल्द ही वे अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं. नई टीम में एक चौथाई से ज्यादा नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है. चुनावी राज्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारी बरकरार रह सकते हैं. युवा अनुभव के समन्वय वाली टीम में राज्यों के प्रमुख नेताओं को भी केंद्रीय संगठन में लाया जा सकता है.

पार्टी में संगठन को स्वरूप देने की कवायद शुरू हो गई है. एक दिन पहले तीन राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है. इन राज्यों में जिन नेताओं को कमान सौंपी गई है, उससे संकेत मिले हैं कि युवा अनुभव के साथ सामाजिक समीकरणों का भी पार्टी पूरा ख्याल रख रही है.

सूत्रों के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष की नई टीम में लगभग आधे चेहरे अमित शाह की टीम के भी रह सकते हैं, लेकिन उनके पद कार्य विभाजन में बदलाव होने के आसार हैं. चुनावी राज्यों से जुड़े पदाधिकारी फिलहाल अपनी भूमिकाओं में बने रहेंगे. खासकर पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी संभाल रहे कैलाश विजयवर्गीय बिहार की जिम्मेदारी संभाल रहे भूपेंद्र यादव की भूमिकाएं बरकरार रहने की संभावनाएं हैं. इसी तरह संघ पृष्ठभूमि से बीजेपी में आए राम माधव मुरलीधर राव भी अपने पद भूमिकाओं का पहले की तरह निर्वहन कर सकते हैं.

खबरों के अनुसार नड्डा की नई टीम में प्रदेशों के कुछ नेताओं को दिल्ली लाए जाने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र व झारखंड के प्रमुख नेता राष्ट्रीय टीम में जगह पा सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जुलाई से शुरू होगी हरियाणा में स्कूली शिक्षा

Next Post

पूर्व मुख्य सचिव समेत 8 IAS अफसरों ने अब तक नहीं सौंपा है संपत्ति का ब्यौरा

Next Post
पूर्व मुख्य सचिव समेत 8 IAS अफसरों ने अब तक नहीं सौंपा है संपत्ति का ब्यौरा

पूर्व मुख्य सचिव समेत 8 IAS अफसरों ने अब तक नहीं सौंपा है संपत्ति का ब्यौरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d