BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास की जुबां फिसली

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
अब झारखंड में भाजपा की अग्निपरीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

वीडियो वायरल होने पर जेएमएम-कांग्रेस ने साधा निशाना

रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की एक बार फिर जुबां फिसल गयी और उन्होंने बेरमो विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आयोजित एक सार्वजनिक सभा में ही सभी लोगों की उपस्थिति के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ अभद्र और असंसदीय टिप्पणी कर डाली.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर रघुवर दास के आपत्तिजनक भाषण को टैग करते हुए यह पूछा गया है कि झारखंडवासियों के लिए भाजपा नेताओं की इसी तरह की घृणित सोच है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि बीजेपी नेताओं के सामंतवादी और फासिस्ट सोच में उन्हें यह लगता है कि यह राज्य और यह सरकार जेएमएम को खैरात में उन्होंने दे दी है. जबकि यह सच्चाई है कि हजारों वीरों ने अपना बलिदान दे यह अलग झारखंड राज्य बनाया. जेएमएम की ओर से यह भी पूछा गया कि बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अपने कथन से इत्तेफाक रखते हैं, क्या बाबूलाल मरांडी की नजर भी झारखंडवासियों के लिए इसी तरह की है, क्या अर्जुन मुंडा भी झारखंडियों और आदिवासियों के इस अपमान पर चुप रह कर अपनी कुर्सी बचाएंगे.

इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार ने इस टिप्पणी को आदिवासी बहुल झारखंड के लिए अपमानजनक करार दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से यहां आकर बसने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास द्वारा झारखंडवासियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पूरी तरह से शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड की जिस धरती ने छत्तीसगढ़ से आये रघुवर दास और उनके परिवार को शरण दी, एक बार फिर वे झारखंडवासियों के अपमान में जुट गये है. उन्होंने कहा कि बड़बोलेपन और अमर्यादित व्यवहार के कारण ही जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया था और पार्टी ने भी उन्हें किनारे लगा दिया था, लेकिन नौ महीने बाद एक बार फिर पद मिलने पर रघुवर दास का घमंड एक बार सिर चढ़ कर बोलने लगा है, आने वाले समय में जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी.

गौरतलब है कि रघुवर दास बेरमो विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित रह रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से कुछ पूछा, लेकिन जब लोगों ने चुप्पी साध ली, तो रघुवर दास ने कहा- इसी कारण ‘‘चोट्टा’’ लोग झारखंड में राज कर रहा है.

https://bnnbharat.com/3-innocent-people-were-killed-in-superstition/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा मंत्री को जल्द से जल्द चेन्नई एमजीएम अस्पताल में किया जाएगा शिफ्ट

Next Post

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद

Next Post
नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d