BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी को 65 नहीं, मिलेंगे छह-पांच, ग्यारह सीट, झारखंड में फिर जलेगी लालटेन की लौ: सत्यानंद भोक्ता

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in Uncategorized

बीजेपी को 65 नहीं, मिलेंगे छह-पांच, ग्यारह सीट, झारखंड में फिर जलेगी लालटेन की लौ: सत्यानंद भोक्ता

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: महागठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने BNN BHARAT से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बताई, साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि झारखंड में 65 प्लस सीट के दावे करने वाली बीजेपी और उसके सहयोगियों को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी.

उन्होंने बीजेपी सरकार को झूठे वादों और झूठी घोषणा करने वाली सरकार बताया. सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि प्रदेश के खजानों को लूटने वाले जुमलेबाजों के नीतियों और सिद्धांतों को जनता जान गयी है. ऐसे में 65 प्लस का सपना संजोये भाजपाईयों की उम्मीद न सिर्फ चकनाचूर हो जाएगी, बल्कि 65 के बजाए छह-पांच ग्यारह में ही सिमट कर रह जाएगी क्योंकि विकास के नाम पर जनता धोखा खा चुकी है.

पूर्व मंत्री ने बताया कि झारखंड में जनता अब पूरी तरह से बदलाव के मूड में आ गई है. खास बातचीत के दौरान सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि प्रदेश की रघुवर सरकार झूठा भाषण, झूठा आश्वासन और झूठा राशन की बदौलत सत्ता में टिकी है. जिसका चुनाव में जनता न सिर्फ करारा जवाब देगी, बल्कि सत्ता से बेदखल भी करेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशी की न सिर्फ जीत होगी, बल्कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नए सरकार का भी गठन होगा. महागठबंधन के प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता ने बताया कि चतरा में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. वहीं, शिक्षित युवक भी बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं. ऐसे में उन्हें मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो वे प्राथमिकता के आधार पर बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं से आमलोगों को निजात दिलाने का काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार सृजित कर शिक्षित बेरोजगार युवा पीढ़ी को रोजगार से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. सत्यानंद भोक्ता ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली बीजेपी निजी स्वार्थ के लिए घोटालेबाजों से संपर्क कर लेती है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने सत्ता के घमंड में चूर बीजेपी और उसके नेताओं को ट्रेलर दिखा दिया है, महाराष्ट्र में अभी तक सरकार नहीं बनी है. उन्होंने बताया कि बीजेपी की लहर अब लोगों के लिए जहर बन गयी है. महागठबंधन के प्रत्याशी ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, बावजूद न तो अब तक देश और प्रदेश का समुचित विकास हो सका है और न ही जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर पाई हैं.

उन्होंने BNN BHARAT से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार उज्ज्वला, जनधन, घर-घर शौचालय और आवास योजना के नाम पर सरकार गरीबों का पैसा लूटने में लगी है. योजना के नाम पर क्षेत्र में सिर्फ और सिर्फ बोर्ड नजर आ रहा है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बैंकों में खाता खुलवाने, पैन कार्ड और आधार कार्ड के नाम पर जनता को परेशान किया गया है, जरूरतमंदों के बजाय रसूखदारों का राशन कार्ड बनाया गया है. एक सवाल का जवाब देते हुए सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि झारखंड में पूरी तरह से बुझ चुके लालटेन के लौ को सभी सीटों पर विजयी दिलवाना है. उन्होंने बताया कि सभी सात सीटों पर न सिर्फ राजद प्रत्याशियों की जीत होगी, बल्कि महागठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रत्याशियों को जीताकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन कर लालू यादव के हाथों को मजबूत करेंगे. महागठबंधन के प्रत्याशी ने चतरा के अतिमहत्वाकांक्षी बाईपास निर्माण योजना को नई सरकार के गठन के साथ ही अमलीजामा पहनाने का वादा किया है.

उन्होंने रिंग रोड, नगर थाना, नगर अस्पताल, सभी वार्डों में वार्ड सचिवालय, जगह-जगह पार्क, बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा की समुचित व्यवस्था के साथ जोरी और पांडेयपुरा को प्रखंड-अंचल बनवाने के साथ हंटरगंज प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा दिलाने का भी वादा किया. उन्होंने कहा कि जोरी और हंटरगंज में भी बाईपास का निर्माण कराया जाएगा. वहीं, प्रतापपुर के कौरा को प्रखंड-अंचल बनाते हुए प्रतापपुर और कुंदा को मिलाकर अलग अनुमंडल का निर्माण करवाया जाएगा.गौरतलब है कि महागठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग के बाद चतरा से पूर्व मंत्री को राजद ने अपना प्रत्याशी बनाया है. पार्टी सिंबल मिलने के बाद पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता चतरा पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाने में जुट गए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई ईद- ए- मिलादुन्नबी

Next Post

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त का निधन

Next Post
पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त का निधन

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d