धनबाद: बाघमारा के सिनीडीह मैदान में भाजपा द्वारा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया.
लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद पीएन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विरंची नारायण तथा बाघमारा विधायक ढूलु महतो उपस्थित रहे.
भाजपा के बाघमारा विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष भी रहे शामिल. धनबाद सांसद तथा बोकारो विधायक को ढूलु महतो बाघमारा विधायक ने शॉल, माला पहनाकर तथा बुके देकर स्वागत किया.
सांसद पीएन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि वह कोई भाषण नहीं देंगे. वह जनता से सीधे संवाद करेंगे.
मंच से सांसद केंद्र तथा राज्य सरकार के योजना के लाभुकों से संवाद किया. प्रधानमंत्री आवास योजना के एक महिला लाभुक से संवाद किया.
उन्होंने लाभुक महिला से योजना पाने की जानकारी ली. महिला ने सांसद को बताया कि वह राजपूत जाति से है लेकिन गरीब है.
उनके पास पहले झोपड़ी थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास मिलने से पक्का मकान मिला है. शौचालय सहित अन्य लाभ भी मिला है.
सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि यही डबल इंजन सरकार का लाभ है. सांसद ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार जात-पात के अनुसार योजना का लाभ देते थे.
लेकिन भाजपा की सरकार प्रत्येक गरीब को योजना का लाभ दे रही है. चाहे वह किसी जाति धर्म से क्यों न हो.
वहीं विधायक ने कहा कि आज के सम्मेलन में आये यह भीड़ बता रही है कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री की जो भी योजना चल रही है उसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है. आज की भीड़ यह बता रही है कि 65 पार का भाजपा का लक्ष्य इस विधानसभा चुनाव में आएगा.
सम्मेलन में बाघमारा विधायक की धर्मपत्नी सावित्री देवी, प्रखण्ड प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित हजारो लोग शामिल हुए.

