BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह पर गलतबयानी करने के आरोप पर भाजपा का पलटवार

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in Uncategorized
अमित शाह पर गलतबयानी करने के आरोप पर भाजपा का पलटवार

अमित शाह पर गलतबयानी करने के आरोप पर भाजपा का पलटवार

Share on FacebookShare on Twitter

◆ मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार ने उग्रवादियों को बैकफुट पर ढकेला

◆ अलग राज्य के निर्माण में सबसे बड़ी बाधक थी कांग्रेस

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के बयान को हास्यास्पद बताया है जिसमें कांग्रेस ने राज्य निर्माण में कांग्रेस के योगदान की बात कही थी. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने  कहा की कांग्रेसी नेता शायद वह इतिहास भूल गए जब अलग राज्य की मांग करने वाले जयपाल सिंह मुंडा को दिल्ली बुलाकर  छला गया था.

अपनी सरकार को बचाने के लिए नरसिम्हा राव के समय मे कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसदों को खरीद कर आंदोलन को मृत प्राय किया था. झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है. कांग्रेस ने तो समय-समय पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर आंदोलन को दिग्भ्रमित किया.

राज्य में नक्सलवाद के मुद्दे पर शाहदेव ने कहा की बीते 5 वर्षों में जितने भी बड़े नक्सली थे उनमें से ज्यादातर या तो मारे गए या सरेंडर कर दिया. जो इलाके नक्सल प्रभावित थे उनमें अमनचैन और शांति लौटी है.

अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा है और विकास की गति तेज हुई है. प्रतुल ने कहा नक्सलियों के कमर टूटने का सबसे बड़ा सबूत यह हैं कि अब जन अदालतें नहीं लगती और नक्सलियों के द्वारा बंद नहीं बुलाया जाता है. उन्होंने कहा की 2014 से पहले राज्य में उग्रवाद की क्या स्थिति थी, यह सभी को पता है. 2014 के बाद उग्रवादी घटना में भारी कमी आयी है. इसका सारा श्रेय वर्तमान सरकार को जाता है. शाहदेव ने कहा की भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दल बौखला गयी है और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है.  भाजपा रघुवर दास के नेतृत्व में 65+ के लक्ष्य को पार करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आमजनों के स्वास्थ्य की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता : प्रदीप वर्मा

Next Post

मरम्मत के लिए आयी ट्रक में लगी आग, कारण अस्पष्ट

Next Post
मरम्मत के लिए आयी ट्रक में लगी आग, कारण अस्पष्ट

मरम्मत के लिए आयी ट्रक में लगी आग, कारण अस्पष्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d