अगले साल झारखंड दौरे से मिशन 2024 की तैयारी की करेंगे शुरूआत
रांची:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनवरी 2021 के प्रथम सप्ताह में झारखंड आएंगे- जेपी नड्डा 3, 4 एवम 5 जनवरी 2021 को झारखंड के तीन दिवसीय विस्तृत प्रवास पर रहेंगे-
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रमो, बैठकों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पदभार ग्रहण करने के बाद ही पूरे देश का भ्रमण कर संगठन को और मजबूत बनाने के इरादे से विभिन्न राज्यों में प्रवास कर पार्टी के सभी स्तर के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के साथ चर्चा करने की रणनीति बनायी है- इसी के तहत अगले वर्ष 2021 में सबसे पहले जेपी नड्डा तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे है-
विधानसभा चुनाव 2019 में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाने से हतोत्साहित पार्टी कार्यकर्त्ताओं में जेपी नड्डा एक बार फिर से उत्साह का संचार पैदा करने की कोशिश करेंगे- वहीं संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें टॉस्क सौंपा जाएगा, ताकि आगामी कुछ महीनों में होने वाले पंचायत चुनाव और स्थानीय निकाय के चुनाव में बीजेपी समर्थक प्रत्याशियों को सफलता मिल सके-
