BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in Uncategorized
गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें कहा गया कि सोरेन सरकार आते ही झारखंड में विधि व्यवस्था समाप्त हो गई है.

डॉक्टरों पर हमला हो रहा है, व्यवसायियों से छिनतई और लूट खसोट की घटना बढ़ गई है. धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार राज्य चलाने में असफल हो रही है. जब से सरकार बदली हैं लूट खसोट और उपद्रव जैसी घटना बढ़ी है.

2 दिन पहले रात को डॉ कैलाश प्रसाद जो कि जाने-माने हड्डी रोग चिकित्सक हैं वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह से आ रहे थे और उनके साथ अपराधियों ने अपहरण की नियत से उनकी गाड़ी को रोका और उनके साथ लूट – पाट और मार पीट की घटना को अंजाम दिया है. जिसमें डॉक्टर दंपति को गंभीर चोट आई है. जिनका इलाज जालान अस्पताल में चल रहा है. लेकिन पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी करने में नाकाम रही है. हम मांग करते हैं कि इस घटना में जो अपराधी शामिल हैं. उनकी जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा मिले नहीं तो और बड़ा आंदोलन होगा.

वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरकार बदलते ही पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था गिर गई है. ऐसे में सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. चाहे पथलगड़ी का नरसंहार हो, गिरिडीह में हिंसा की घटना हो या लोहरदगा में हिंसा हो, धनबाद में जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ अपराधियों द्वारा लूट पाट और मार पीट की घटना हो. कई घटनाएं सरकार बदलने के बाद घट चुकी है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है.

विधायक राज सिन्हा ने यह भी कहा कि जब खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद्रोह के केस को पुलिस को वापस लेने को कहते हैं तो आप सोच सकते हैं की कानून व्यवस्था कहां से बनी रहेगी. हमने धनबाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा है. अगर डॉक्टर कैलाश प्रसाद के साथ हुई घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया और झारखंड में विधि व्यवस्था नहीं सुधरी तो हमलोग पूरे झारखंड में जोरदार आंदोलन करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रेन से कट जाने से 55 साल के व्यक्ति की मौत

Next Post

जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post
जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d