रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार आज बरियातू मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता सजन राम के आवास पहुंचे और उनके स्व पुत्र रघुनाथ राम की पत्नी को पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई.
विदित है कि पिछले दिनों स्व रघुनाथ की अपराधियों के द्वारा हत्या कर दी गई है. साथ मे प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवम रांची ज़िला प्रभारी मनोज सिंह, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,कांके विधायक समरी लाल, वरुण साहू, बलसाय महतो आदि उपस्थित थे.
आादित्य साहू ने कहा कि भाजपा परिवार भाव से कार्य करने वाली पार्टी है।जहां कार्यकर्ता के सम्मान और उनके सुख दुख की चिंता पार्टी सदैव करती है। उन्हांने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी होम कोरेन्टीन में रहने के कारण स्वयं नही आ सके.

