रांची: बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची गुरुवार को जारी कर दी. इस सूची में 15 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.
इसमें मांडर की वर्तमान विधायक गंगोत्री कुजूर को टिकट नहीं दिया गया है. उनकी जगह बीजेपी से देवकुमार धान चुनाव लड़ेंगे.
विरंची नारायण को टिकट मिल गया है. वहीं अब अमर बाउरी चंदनकियारी में आजसू के उमाकांत रजक से दो-दो हाथ करेंगे.
| विधानसभा सीट का नाम | उम्मीदवार का नाम |
| पोड़ैयाहाट | गजाधर सिंह |
| बरकट्ठा | जानकी यादव |
| धनवार | लक्ष्मण प्रसाद सिंह |
| गांडेय | जयप्रकाश वर्मा |
| बोकारो | विरंची नारायण |
| चंदनकियारी | अमर बाउरी |
| निरसा | अर्पणा सेन गुप्ता |
| सरायकेला | गणेश महली |
| चाईबासा | जेबी तुबिद |
| मझगांव | भूषण पिंगला |
| खरसांवा | जवाहर वानरा |
| खूंटी | नीलकंठ मुंडा |
| मांडर | देवकुमार धान |
| सिसई | दिनेश उरांव |
| कोलेबिरा | सुजन मुंडा |

