BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा रिलीफ कमिटी का सेवा कार्य जारी, हजारों मजदूर व जरूरतमंद हुए लाभान्वित: BJP

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in समाचार
भाजपा रिलीफ कमिटी का सेवा कार्य जारी, हजारों मजदूर व जरूरतमंद हुए लाभान्वित: BJP
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना संकट के बीच प्रदेश के सभी जिलों के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती जरूरतमंदों के साथ हजारों मजदूरों को हाईवे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा उपलब्ध कराई.

क्वारंटाइन सेंटर की प्रदेश संयोजक एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में राज्य सरकार द्वारा संचालित 2930 क्वारंटाइन सेंटर में जरूरतमंदों के बीच 5112 भोजन पैकेट एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए गए.

उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर रिलीफ टीम के सह संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक मनीष जायसवाल, विरंची नारायण, पूर्व मंत्री राज पालिवार, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित 360 कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों के सेंटर पर सेवा कार्य किया.

हाईवे रिलीफ टीम के प्रदेश संयोजक सांसद पीएन सिंह ने बताया कि राज्य में प्रवेश करने वाले सभी हाईवे पर भाजपा की हाईवे रिलीफ टीम सक्रियता के साथ प्रवासी मजदूरों की हर संभव सेवा कर रही है.

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे प्रदेश में 19375 मजदूरों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए साथ ही 23565 पानी एवं जूस के बोतल भी उपलब्ध कराए गए.

सिंह ने बताया कि बिना मास्क के ही यात्रा कर रहे मजदूरों के बीच 15315 मास्क एवं खाली पैर इस चिलचिलाती धूप में चल रहे लोगों को 1333 चप्पल भी कार्यकर्ताओं ने दिये.

उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से राज्य की विभिन्न रेलवे स्टेशन पर लौटे 1540 मजदूरों को स्टेशन पर आवश्यक सहायता जबकि हाईवे पर 12400 मजदूरों को सहायता पहुचाई गई.

उन्होंने बताया कि 55 यात्रियों को पार्टी द्वारा वाहन की सुबिधा भी उपलब्ध कराई गई.

हाईवे रिलीफ टीम में पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय, वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र, चंद्रभूषण झा सहित जिलाध्यक्ष गण सहित 555 कार्यकर्ताओं ने अपने अपने प्रमंडल एवं जिलों में सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डालसा के सहयोग से 4 बंदी रिहा

Next Post

रायपुर से पैदल निकले चक्रधरपुर के लिए लेकिन चलते चलते पहुंच गए खूंटी

Next Post
रायपुर से पैदल निकले चक्रधरपुर के लिए लेकिन चलते चलते पहुंच गए खूंटी

रायपुर से पैदल निकले चक्रधरपुर के लिए लेकिन चलते चलते पहुंच गए खूंटी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d