BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP, RSS ने 114 फीट के यीशु मसीह की प्रतिमा बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ किया प्रदर्शन

by bnnbharat.com
January 13, 2020
in समाचार
BJP, RSS ने 114 फीट के यीशु मसीह की प्रतिमा बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ किया प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

कनकपुरा:  सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कनकपुरा के कपावीबेट्टा में 114 फीट के यीशु मसीह की प्रतिमा बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने इसे कनकपुरा चलो प्रदर्शन का नाम दिया. भाजपा कपालिबेटा में सैकड़ों लोगों के जुटने की उम्मीद कर रही है.

यह प्रतिमा कांग्रेस के मजबूत नेता डीके शिवकुमार की परियोजना है. शिवकुमार ने अपने समर्थकों को चेताते हुए कहा, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे उकसावे या भड़काने में न आएं. स्थानीय प्रशासन ने शांति सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र पुलिस इकाइयों सहित 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती पर जोर दिया है.

जिस गांव में यह प्रतिमा बनाई जा रही है उसका नाम हारोबेले है. यह ईसाई बहुल गांव है जो शिवकुमार की विधानसभा के अंतर्गत आता है. यह समुदाय यहां लगभग 400 सालों से रह रहा है. क्रिसमस के मौके पर शिवकुमार ने ट्रस्ट को जमीन के दस्तावेज सौंपे जो प्रतिमा लगाने की जिम्मेदारी संभालेंगा. यह प्रतिमा कठोर ग्रेनाइट से बनाई जाएगी.

इस मामले पर शिवकुमार ने कहा, ‘यह मेरा नहीं बल्कि ईसाई समुदाय के गांववालों का फैसला है. एक विधायक के तौर पर मैं मदद कर रहा हूं.  इसके लिए जमीन दी जा चुकी है. सबकुछ वैध है. ‘ यीशु मसीह की यह प्रतिमा 114 फीट की होगी. प्रतिमा में 13 फीट तक सीढ़ियां होंगी, जिन्हें पहले ही बनाया जा चुका है. ब्राजील के रियो जी जेनेरियो में क्राइस्ट द रीडीमर की 98 फीट ऊंची प्रतिमा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत को उसके घर में हराएगी आस्ट्रेलिया : रिकी पोंटिंग

Next Post

लालफीताशाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी: नितिन गडकरी

Next Post
लालफीताशाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी: नितिन गडकरी

लालफीताशाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी: नितिन गडकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d