BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनुसूचित जाति उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा एससी मोर्चा का 5 जनवरी को राजभवन के समक्ष धरना

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
ग्रामीणों ने बिरसा चौक पर दिया धरना
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर एससी समुदाय की अनदेखी और उत्पीड़न का आरोप लगाया. पार्टी ने भूख से हो रही मौत के खिलाफ और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक योजना को फ्लैगशिप योजना के तहत झारखंड में भी प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग को लेकर 5 जनवरी को राजभवन के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया है.

प्रदेश एससी मोर्चा के अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने शनिवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले वर्ष भी बोकारो जिले में भूखल घासी नामक एक व्यक्ति की मौत हुई थी, बाद में एससी वर्ग के इस परिवार के बेटे और बेटी की मौत हो गयी थी.

वहीं नववर्ष में भी ऐसी ही घटना सामने आयी है. पिछले दिनों झरिया के बसकाकोला में भूधंसान से एक महिला की मौत हो गयी. पिछली रघुवर दास सरकार में जब ऐसी घटना सामने आयी थी, तो राज्य सरकार ने तत्काल 4 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करायी गयी थी, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में भी मामला सामने आने के बाद भी अब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिल पाया है.

विधायक अमर बाउरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रों को उच्च शिक्षा में सुविधा के लिए छात्रवृति योजना की शुरुआत की है. झारखंड में भी इसका लाभ छात्रों को अधिक से अधिक मिले, इसके लिए फ्लैगशिप योजना शुरू करने की मांग को लेकर 5 जनवरी को राजभवन के समक्ष धरना दिया जाएगा. इससे पहले 4 जनवरी को पार्टी नेता जिला स्तर पर इन बातों को जनता के समक्ष रखने का काम करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंदरजीत सिंह ने नव वर्ष में भिक्षुकों को किया कंबल वितरण

Next Post

प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने बूटा सिंह के निधन पर जताया शोक

Next Post
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप

प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने बूटा सिंह के निधन पर जताया शोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d