BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा के साथ कोरोना योद्धाओं को आभार पत्र भी भेज रही भाजपा: प्रदीप वर्मा

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in समाचार
गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा के साथ कोरोना योद्धाओं को आभार पत्र भी भेज रही भाजपा: प्रदीप वर्मा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवा कार्यों के प्रदेश समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में प्रदेश भाजपा द्वारा चल रहे सेवा कार्य अनवरत जारी है. उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने में कोरोना योद्धाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है.

प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उनके हौसलों को बढ़ाने के लिये योद्धाओं को लगातार सम्मानित कर रही है. पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि अपने अपने जिलों, क्षेत्रों में सेवा कर रहे डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों को पुष्प, अंगवस्त्र आदि के साथ आभार पत्र देकर आभार प्रकट कर रहे.

उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे प्रदेश में अबतक 49400 कोरोना योद्धाओं को समानित करते हुए आभार प्रकट किया गया है.

20लाख 83 हजार 90 लोग मोदी आहार एवं राशन से हुए लाभान्वित

प्रदीप वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन 1 और 2 दोनों में लगातार गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों तक मोदी आहार और राशन वितरित हो रहा है. अब तक 2083090 लोगों तक यह सुविधा पहुंचाई गई है.

281000 आरोग्य सेतु कराया डाउनलोड

वर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव में आरोग्य सेतु ऐप की भूमिका महत्वपूर्ण है. आने वाले दिनों में तो यह अनिवार्य होने वाला है. प्रधानमंत्री ने सभी से इसे डाउनलोड करने का अनुरोध किया है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयास करके अबतक 28100 लोगों के मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करवाया है. यह प्रयास अनवरत जारी है.

असहाय बुजुर्गों की कर रहे सेवा

वर्मा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता वैसे बुजुर्गों की भी सेवा में जुटे हैं, जिनके घर में और कोई सदस्य नहीं है जो उनकी दवा, राशन, सब्जी दूध ला सके. पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे 1310 बुजुर्ग की सेवा भी कर रहे.

वर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेश भर में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा निर्मित 747000 मास्क का वितरण 184000 हैंड वॉश सोप का भी किया गया है.

इसके अतिरिक्त वैसे 15545 परिवारों तक भी सहायता सुनिश्चित कराई गई है, जिनके घर का कमाऊ सदस्य लॉकडाउन में बाहर फंसा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कहासुनी में युवक ने किया छुरे से वार, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

झाड़ियों में मिला एक नवजात बच्चा, मौके पर पहुंची पुलिस

Next Post
झाड़ियों में मिला एक नवजात बच्चा

झाड़ियों में मिला एक नवजात बच्चा, मौके पर पहुंची पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d