महाराष्ट्र: शिवसेना ने गुरुवार को अपने मुखपत्र सामना में लिखा भाजपा नेताओं ने तांडव वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ केस करवा कर दर्ज करवा कर अच्छा काम किया, लेकिन वे “सही मायने में पुरुष” होंगे, अगर वे अर्नब गोस्वामी के खिलाफ भी मामले दर्ज करवाते हैं, जो “भारतीय सैनिकों की शहादत का अपमान करते हैं”.
शिवसेना ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित अनेक गोपनीय बातें गोस्वामी ने सार्वजनिक कर दीं अब इस पर भाजपा ताडंव क्यों नहीं करती, शिवसेना ने कहा कि गोस्वामी के एक अन्य कथित संदेश से प्रतीत होता है कि बालाकोट ऑपरेशन के पीछे सरकार का एक उद्देश्य आम चुनाव से पहले लोकप्रियता हासिल करना था.
शिवसेना ने अर्नब गोस्वामी चैट लीक केस के संबंध में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया. शिवसेना ने कहा कि ‘पुलवामा’ में हमारे सैनिकों की हत्या जो हुई वो सुनियोजित राजनैतिक षड्यंत्र था. शिवसेना ने कहा इन 40 जवानों का खून बहाया गया, ऐसे आरोप उस समय भी लगे थे. अब जब कि अर्नब गोस्वामी की इससे संबंधति बातें सामने आईं है तो ये बात और पुख्ता नजर आ रही है.

