BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना मिलकर लड़ेंगे चुनाव

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in समाचार
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना मिलकर लड़ेंगे चुनाव
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे.  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे.

फडणवीस ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 162 सीटों पर और शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी.

फडणवीस ने कहा शिवसेना के सामने कोई शर्त नहीं

फडणवीस ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं कह रहा हूं कि इसमें कोई अनिश्चितता नहीं है कि हम शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है, खबरों पर भरोसा मत करिए. ’ फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने शिवसेना के लिए शर्त नहीं रखी है, इस बारे में सौहार्द्रपूर्ण तरीके से निर्णय किया जाएगा.

शिवसेना करेगी उप मुख्यमंत्री पद का फैसला

यह पूछे जाने पर कि क्या वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे, फडणवीस ने जवाब दिया, ‘आपको क्या किसी प्रकार की शंका है. ’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में राजग सरकार के सत्ता में दोबारा लौटने पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय शिवसेना का होगा.

शिवसेना की बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीटों के बंटवारे के बारे में विस्तृत जानकारी औपचारिक रूप से संवाददाता सम्मेलन में दी जाएगी. इससे एक दिन पहले उद्धव ठाकरे ने कहा था कि दोनों दल गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे और सीटों के बंटवारे के बारे में अगले दो दिनों में फैसला कर लिया जाएगा.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा मैं ‘सामना’ नहीं पढ़ता

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में पार्टी की ओर की जाने वाली सरकार की आलोचनाओं के बारे में फडणवीस ने कहा, ‘मैं सामना नहीं पढ़ता हूं. ’ उन्होंने सामना का हवाला देते हुए कहा, ‘पिछले पांच साल में हुए किसी भी निर्णय के बारे में शिवसेना नेताओं की दूसरी राय नहीं बनी है.  इसलिए, मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं है कि बाहर क्या हो रहा है. ’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीएसपीसी के दो समर्थक गिरफ्तार भेजा गया जेल

Next Post

मुख्यमंत्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू करेंगे श्रमशक्ति अभियान

Next Post
मुख्यमंत्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू करेंगे श्रमशक्ति अभियान

मुख्यमंत्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू करेंगे श्रमशक्ति अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d